Latest news

मिशन सिक्योर सिटी: 48 घंटे के भीतर पकड़े गए सिरगिट्टी क्षेत्र में लूटपाट करने वाले दो आरोपी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बरामदगी: लूटी गई राशि ₹40,000 और घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की एक्टिवा जब्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर के  सिरगिट्टी क्षेत्र में पिकअप सवार से ₹40000 की लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

घटना का विवरण:
प्रार्थी दिलीप कुमार यादव ने सिरगिटटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 नवंबर 2024 को सुबह 11:15 बजे फदहाखार जंगल के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोककर मारपीट की और ₹50,000 लूटकर फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई:
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में एसीसीयू और सिरगिटटी पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच और संदिग्धों से पूछताछ के बाद मोहम्मद गुफरान (30) और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

उपलब्धि:

आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।

लूटी गई राशि ₹40,000 बरामद।

घटना में प्रयुक्त एक्टिवा भी जब्त कर ली गई।

पुलिस टीम की तत्परता और मिशन सिक्योर सिटी के तहत सीसीटीवी की मदद से यह सफलता मिली। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।

लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी।
एटीएम में तोड़फोड़ का आरोपी।

00  एटीएम तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

मोपका क्षेत्र में एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 22 नवंबर 2024 की रात की है, जब एक नकाबपोश व्यक्ति ने नया तालाब के पास स्थित एटीएम में प्रवेश कर टांगिया से मशीन तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि, वह पैसे चुराने में असफल रहा। अगले दिन प्रार्थी सांतेश मिश्रा ने इस घटना की शिकायत पुलिस चौकी मोपका में दर्ज कराई।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी प्रभारी रामनरेश यादव व उनकी टीम ने जांच शुरू की। एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की गई, जिसमें एक संदिग्ध की पहचान हुई।

फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने बिल्हा के नवा गांव से संजय ध्रुव (25) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। संजय ने बताया कि वह आर्थिक तंगी के कारण चोरी की योजना बनाकर एटीएम में तोड़फोड़ करने गया था। चोरी में असफल होने के बाद उसने अपने कपड़े और टांगिया का हैंडल जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की थी।

पुलिस ने आरोपी से टांगिया बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, प्रधान आरक्षक मुरली राठौर और आरक्षक संतोष राठौर का विशेष योगदान रहा।

बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी जारी रहेगी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।