Latest news

कांग्रेस नेता अर्जुन तिवारी का पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में धुंआधार दौरा जारी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

रायपुर -पंडरिया ।
प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता तथा पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी द्वारा लगातार सघन जनसंपर्क अभियान के तहत पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में धुंआधार जनसंपर्क किया जा रहा है तथा गांव-गाँव आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहें हैं ।
इसी अभियान के तहत आज शुक्रवार दिनांक 23 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने श्री तिवारी का पंडरिया क्षेत्र में आगमन हो रहा है । श्री तिवारी अपने रायपुर स्थित निवास से सुबह प्रस्थान कर अपराह्न दो बजे ग्राम डोंगरिया कला पहुंचेंगे जहाँ दाऊ बाला चंद्रवंशी के निवास में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ तथा वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होंगे ! इसके बाद वे ग्राम घोघराकला में कांग्रेस नेता श्री ओमप्रकाश पटेल के घर छट्ठी -जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत कर ग्राम खैरझीटी पहुंचेंगे तथा कांग्रेस नेता श्री गौतम जायसवाल व सालिक जायसवाल से सौजन्य मुलाकात करने उनके आवास पहुंचेंगे । इसके बाद वे किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश पटेल के शोक संतप्त परिजनों से मिलने ग्राम पाढ़ी जायेंगे ।
श्री तिवारी अपने बाल सखा ग्राम महली निवासी श्री नेतराम साहू के शोक संतप्त परिजनों से मिलने के बाद ग्राम महली के ही प्रतिष्ठित नागरिक व कांग्रेस नेता श्री बाबू राम चंद्राकर के घर जोत-जंवारा व जन्मोत्सव (छट्ठी) कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात गृह ग्राम किशुनगढ़ पहुंचेंगे ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।