
बिलासपुर। किसानों को पर्याप्त पेयजल, खाद और बिजली आपूर्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ग्रामीण के तत्वावधान में सोमवार को कलेक्टोरेट घेराव किया गया। प्रदर्शन में बेलतरा और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक-3 एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान खाद, बिजली और सिंचाई जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने किसानों से जुड़े मुद्दों का जल्द निराकरण नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।



कलेक्टोरेट घेराव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में बेलतरा और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल हुए।
इस दौरान त्रिलोक श्रीवास के साथ मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, आयुष सिंह राज, हृदयेश कश्यप, पंडित जितेंद्र शर्मा, जीतू कौशल श्रीवास्तव, चरण सिंह राज, राहुल गोरख, संजय गोयल, कामरान खान, केशव पांडे, शुभम श्रीवास, पवन सिंह ठाकुर, मंगल वाजपेयी, मोहसिन खान, चंद्रप्रकाश केसरवानी, आशीष ठाकुर, नेहरू प्रधान, अमन साहू, सुखदेव तिवारी, राजेश यादव, लक्ष्मी यादव, मनोज यादव, अन्नपूर्णा ध्रुव, बिंदु जायसी, धर्मेंद्र सोनी, पार्थ किशन पोर्ट, राहुल श्रीवास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रमुख मांगें
किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराया जाए।
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट का तत्काल समाधान किया जाए।
निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
किसानों की लंबित समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जाए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में जिलेभर में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।



