Latest news

20 वोट पाकर डॉ. एमएस मरावी बने कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

जीपीएम में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ चयन, आकाश राय को मिले 3 वोट; 23 कर्मचारी संगठनों के जिला अध्यक्षों ने मतदान में लिया हिस्सा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला संयोजक पद पर डॉ. एमएस मरावी को नियुक्त किया गया है। जिला संयोजक के चयन के लिए आयोजित बैठक में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान कराया गया। इसमें डॉ. मरावी को 20 वोट मिले, जबकि दूसरे दावेदार आकाश राय को 3 मत प्राप्त हुए। मतगणना के बाद प्रदेश पर्यवेक्षकों ने डॉ. मरावी के नाम की घोषणा की।


प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के निर्देशानुसार आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक पवन कुमार शर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश समन्वयक जीआर चंद्रा, प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कौशिक, छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ के उदेश सिंह तोमर तथा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जीपीएम के जिला संयोजक डॉ. संजय शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक में जिले के 23 कर्मचारी संगठनों के अध्यक्षों ने भाग लिया। जिला संयोजक पद के लिए डॉ. एसएम मरावी और आकाश राय के नाम प्रस्तावित किए गए। इसके बाद उपस्थित जिला अध्यक्षों ने मतदान के माध्यम से अपना मत व्यक्त किया। मतदान में कुल 23 मत पड़े, जिनमें डॉ. मरावी को 20 और आकाश राय को 3 वोट मिले।
माला पहनाकर दी बधाई


मतदान के परिणाम घोषित होने के बाद प्रदेश पर्यवेक्षकों ने डॉ. मरावी के नाम की घोषणा की। इसके बाद उपस्थित कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों और साथियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर बधाई दी।
डॉ. मरावी के जिला संयोजक चुने जाने के साथ ही कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला स्तर पर संगठनात्मक नेतृत्व की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी। बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और मतदान के जरिए चयन की प्रक्रिया प्रमुख रही।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।