Latest news

बिलासपुर कांग्रेस में सोशल इंजीनियरिंग का दांव, महिलाओं और नए चेहरों को बड़ा प्रतिनिधित्व, संतुलन साधने की कोशिश

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है। शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा के नेतृत्व में घोषित इस कार्यकारिणी में संगठन ने सिर्फ पदों का बंटवारा नहीं किया, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की रणनीति भी अपनाई है। कार्यकारिणी में महिलाओं, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित वर्ग, अल्पसंख्यक समाज और विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देकर कांग्रेस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आगामी चुनावी राजनीति में वह ‘सोशल इंजीनियरिंग’ के जरिए संगठन को मजबूत करना चाहती है।
करीब 41 पदाधिकारियों और 10 कार्यकारिणी सदस्यों वाली इस टीम में पुराने अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी जिम्मेदारी दी गई है। इससे संगठनात्मक विस्तार और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का संदेश देने की कोशिश दिखाई देती है।
महिलाओं को मिला अहम प्रतिनिधित्व
नई कार्यकारिणी की सबसे बड़ी विशेषता महिलाओं की भागीदारी है। कांग्रेस ने संगठन में महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
महिला पदाधिकारियों में शामिल हैं—
सीमा ध्रुवेश – उपाध्यक्ष
स्वर्णा शुक्ला – महामंत्री
प्रियंका यादव – सचिव
भागीरथी यादव – सचिव
यानी शीर्ष संगठनात्मक ढांचे में महिलाओं को भी सक्रिय भूमिका दी गई है।
सोशल इंजीनियरिंग की स्पष्ट झलक
नई सूची पर नजर डालें तो कांग्रेस ने लगभग हर प्रमुख सामाजिक वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है।
कार्यकारिणी में ब्राह्मण, यादव, साहू, कुशवाहा, ठाकुर, मुस्लिम, अनुसूचित वर्ग तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के नेताओं को शामिल किया गया है। अल्पसंख्यक समाज से भी कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं।
विशेष रूप से—
सीमा ध्रुवेश
समीर अहमद
रोख निजामुद्दीन
फरीद खान
अब्दुल तसलीम
सादाब खान
शेरू असलम
जैसे नाम इस सामाजिक संतुलन को मजबूत करते दिखाई देते हैं।
अनुभव और युवाओं का मिश्रण
कार्यकारिणी में लंबे समय से संगठन में सक्रिय नेताओं के साथ कई अपेक्षाकृत युवा चेहरों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
महामंत्री, सचिव और कार्यकारिणी सदस्य स्तर पर बड़ी संख्या में नए नेताओं को मौका देकर कांग्रेस ने भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने का संकेत दिया है।
पदों का पूरा स्वरूप
कोषाध्यक्ष
हेमेन्द्र शुक्ला
उपाध्यक्ष (6)
सीमा ध्रुवेश
राकेश शर्मा
समीर अहमद
राजेश शुक्ला
निलेश गोप (लक्की)
संतोष साहू
महामंत्री (12)
स्वर्णा शुक्ला
रतीश श्रीवास्तव
रोख निजामुद्दीन
बद्री यादव
अखिलेश गुप्ता
राजीव रत्न सिंह
फरीद खान (बबली)
महेश ठाकुर
दीपांशु श्रीवास्तव
अमित भारते
अनस खोखर
गौरव एरी
सचिव (12)
प्रियंका यादव
अब्दुल तसलीम
भागीरथी यादव
तिलक कश्यप
सतीश सूर्यवंशी
दीपक कौशिक
नरेंद्र टंडन
शारद तिवारी
राहुल सिंह
लखन नागदेव
बॉबी थामस
आदित्य सिंह
कार्यकारिणी सदस्य (10)
मोती धावरानी
सुभाष सिंह
मुरली राव
महेश सिंह (बंटी)
शिवा नायडू
नीलय शर्मा
शेरू असलम
सादाब खान
आशीष रमेश कौशिक
अखिलाष रजक

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।