Latest news

सीएम के काफिले के सामने कूदी महिला तो एक्शन में आई छत्तीसगढ़ पुलिस, आरोपी के खिलाफ किया जुर्म दर्ज

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read
घटना के संबंध में जानकारी देती हुई पुलिसकर्मी।

00 सिविल लाइन थाना, बिलासपुर: किशन पटेल के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रवास के दौरान एक महिला के द्वारा उनके काफिले के सामने कूदे जाने पर बवाल मच गया था। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस एक्शन में उसने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में किशन पटेल, निवासी मंगला, के खिलाफ एक के बाद एक कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में गंभीर आरोप, जैसे दुष्कर्म, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध शामिल हैं।

पहला मामला:  दुष्कर्म का आरोप

दिनांक 27 जून 2024 को एक महिला ने किशन पटेल पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 571/24, धारा 376 भादवि के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया।

दूसरा मामला: नई धाराओं में गिरफ्तारी

10 सितंबर 2024 को उक्त महिला ने फिर से रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर किशन पटेल के खिलाफ अपराध क्रमांक 871/24, धारा 296, 115(2), 351(2), 333 BNS के तहत मामला कायम किया गया। पुलिस ने आरोपी को पुनः गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

तीसरा मामला: पत्नी पर भी आरोप

21 नवंबर 2024 को महिला की शिकायत पर किशन पटेल और उसकी पत्नी शिवकुमारी पटेल के खिलाफ मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। इस बार अपराध क्रमांक 1140/24, धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) BNS और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।

चौथा मामला: आरोपी की मां पर केस

23 नवंबर 2024 को, पीड़िता ने किशन पटेल की मां के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 1149/24, धारा 296, 115(2), 351(2) BNS के तहत मामला पंजीकृत किया।

पांचवां मामला: शिवकुमारी पर अलग केस

24 नवंबर 2024 को, पीड़िता ने शिवकुमारी पटेल पर फिर से मारपीट का आरोप लगाया। इस बार अपराध बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2) के तहत दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई:

सिविल लाइन पुलिस ने इन सभी मामलों में तेजी से कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। सभी मामलों की गहन जांच जारी है।

काफिले के सामने महिला का प्रदर्शन
एक विशेष घटना में, पीड़िता ने जिले के एक मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान उनके काफिले के सामने आकर प्रदर्शन किया। यह घटना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुई। महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों की सख्त सजा की मांग की। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और महिला को सुरक्षा का आश्वासन दिया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।