Bilaspur बिलासपुर। उत्तर प्रदेश पेंचाक सिलाट संघ एवं इंडियन पेंचाक सिलाट फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में 13वीं राष्ट्रीय पेंचाक सिलाट प्रतियोगिता 9 से 12 मई तक केडी सिंह बाबू इंडोर स्टेडियम लखनऊ उत्तर प्रदेश मैं आयोजित हो रही है उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 18 महिला पुरुष खिलाड़ी प्रदेश मुख्यालय बिलासपुर से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुए खिलाड़ियों को नगर निगम बिलासपुर की महापौर श्रीमति पूजा विधानी ने ट्रैक सूट वितरण किया और खिलाड़ीयो को जीत के आने आशीर्वाददिया ।छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट खेल के प्रदेश प्रमुख शेख समीर ने बताया कि टीम में 9 महिला और 9 पुरुष खिलाड़ी है जो पूर्व मे भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं और इस बार उनसे पदक की काफी उम्मीद है| प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है शेख अरबाज अली.अलवेणी राव बिलासपुर, मनीष निषाद.सकीना लहरे कबीरधाम, सूर्यकांत वर्मा.हिमांशी वर्मा.कल्याणी वर्मा बेमेतरा, मारकंडेय सिंह. ममता पांडे.कविता धुर्वे.आनंदिता सिंह राजपूत बस्तर, नरेंद्र पांडे दुर्ग, अभिषेक देवांगन. मदन सिंह नेताम. हिमांशु परमाल. गरिमा साहू. हिमांशु साहू.नीलिमा साहू रायपुर है एवं टीम के कोच आशीष जायसवाल और टीम के जनरल मैनेजर शेख समीर है.



