Latest news

रतनपुर पुलिस ने शराब भट्ठी के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read


🚨 🚨 थाना रतनपुर जिला बिलासपुर 🚨 🚨
🔹 🔹 जल्दी शराब नहीं देने के नाम पर हुआ था विवाद।।
🔹 आरोपियों द्वारा शराब भट्ठी में घुसकर किया गया था तोड़फोड़।
गिरफ्तार आरोपी –

  1. विकास चौहान पिता उदय चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी शांतिनगर बाल्को थाना बाल्को कोरबा,
  2. रोहित चौधरी पिता बारेलाल चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी शांतिनगर बाल्को थाना बाल्को कोरबा,
  3. दीपक यादव पिता रामसेवक यादव उम्र 26 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बाल्को थाना बाल्को
  4. Bilaspur।रतनपुर पुलिस ने शराब भट्ठी के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया है।
  5. 07/05/2025 को रात्रि लगभग 09:30 बजे सूचना मिला कि ग्राम लखराम शराब भट्ठी में कुछ लोग जल्दी शराब नही देने की बात पर शराब भट्ठी के अंदर घुसकर तोड़फोड़ व शराब भट्ठी के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। कि सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना रतनपुर से पुलिस टीम रवाना कर ग्राम लखराम शराब भट्ठी के पास से कर्मचारियों के साथ मारपीट कर शराब भटठी में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों को पकड़कर थाना लाया गया। मारपीट के आहत की रिपोर्ट पर कार्यवाही कर, उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, सउनि पवन सिंह, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. संजय यादव, पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।