17 से 24 अक्टूबर तक मुंबई में आयोजित होगी राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अधिवक्ता खिलाड़ी करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व
बिलासपुर। मुंबई में 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ऑल इंडिया एडवोकेट्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की क्रिकेट टीम प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की अधिवक्ता क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अधिवक्ता खिलाड़ी पवन केशरवानी, राहुल तामस्कर, यथार्थ सिंह, दीपक अग्रवाल, रोहित तिवारी, अभिषेक शगौरा एवं संस्कार शुक्ला मुंबई के लिए रवाना हो रहे हैं।
टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से खिलाड़ियों द्वारा लगातार अभ्यास एवं विशेष तैयारियां की गई हैं। सभी खिलाड़ियों का लक्ष्य शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करना है।
इस अवसर पर हाईकोर्ट अधिवक्ता एवं क्रिकेट खिलाड़ी दीपक अग्रवाल ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आपसी समन्वय एवं टीम भावना को भी मजबूत करता है। अधिवक्ता न्यायालय में अपने विधिक दायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुंबई में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के माध्यम से देशभर के अधिवक्ताओं के बीच आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की टीम के सभी खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास और जीत के संकल्प के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रतिबद्धता जताई है।

ऑल इंडिया एडवोकेट्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में भाग लेने मुंबई रवाना होने से पूर्व छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अधिवक्ता क्रिकेट खिलाड़ी पवन केशरवानी, राहुल तामस्कर, यथार्थ सिंह, दीपक अग्रवाल, रोहित तिवारी, अभिषेक शगौरा एवं संस्कार शुक्ला।
