

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा अंडर-14 क्रिकेट टीम के चयन के लिए 20 सितंबर को आधारशिला विद्या मंदिर स्कूल में ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में बिलासपुर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा क्रिकेटर पहुंचे। कुल 212 खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
ट्रायल में बिलासपुर के अलावा पेंड्रा, मरवाही, तखतपुर, मुंगेली, जांजगीर, कोटा, मस्तूरी, बिल्हा, सीपत, लोरमी और मल्हार क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
फिटनेस से बल्लेबाजी और गेंदबाजी तक हुई परख
ट्रायल प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई। खिलाड़ियों के फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज जमा कर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद सुबह 10 बजे से खिलाड़ियों की फिटनेस, कैचिंग और फील्डिंग के साथ-साथ गेंदबाजी और बल्लेबाजी की प्रतिभा को परखा गया।
अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ ट्रायल में हिस्सा लिया और क्रिकेट के विभिन्न क्षेत्रों में अपना प्रदर्शन दिखाया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद चयनकर्ताओं ने कैंप के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची तैयार की।
ये खिलाड़ी अंडर-14 कैंप के लिए चयनित
विश्वम दीक्षित, मोनेश कुमार ध्रुव, प्रणय साहू, शिवांश यादव, अनीश राय, जीवन शर्मा, यथार्थ देवांगन, आरोन तिमोथी, मोहित मुरारी झा, अनुज पांडे, कार्तिक आहूजा, मोहम्मद अयान खान, विशेष सोनी, अवनीश शुक्ला, तनिष्क घोरे, स्वर्णिम साईंनाथ केशरी, प्रणीत रयान नंद, अंगद सिंह बाली, अद्वैत गोवर्धन, यश लहरे (पेंड्रा), प्रिंस पटेल, अभिमन्यु सिंह ठाकुर, नितिन कुमार उपाध्याय, शौर्य लहरे, तनिष्क गुरबानी, सिद्धार्थ वर्मा, इश्मान सिंह उपवेजा, उत्कर्ष खांडे, गौरव साहू, सात्विक सिंह, विशेष बोरकर, आर्यन शर्मा, आरव मिश्रा, अर्णव सिंह ठाकुर, स्वास्तिक शर्मा, शोभित घोष (देवरीखुर्द), मोहम्मद रेहान खान, अन्वेष शुक्ला, तनिश लहरे, रणविजय गंगोत्री, अभिनव अवस्थी, राघवेंद्र चौहान, आशुतोष पांडे, आदित्य शुक्ला, देबांगशु सरकार, आयांश कुमार तराना, जहश चुंगानी, आरव दयालानी, चंदन निर्मलकर, कृष्ण आदिले, विराट गंगोत्री, देवांश गोरख, राजवर्धन सिंह चौहान, अंश पंथ, शिवम, सारांश अग्रवाल, सुयश, विनायक उपाध्याय, अयान अंसारी, सात्विक भट्टाचार्जी, प्रशांत चौधरी, रतिक कुमार मसीह, साहिल पंडित, आर्यन टंडन, सानिध्य गीडवानी, आयुष कुमार सिंह, कृष्ण कुमार पांडे, शुभ श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, हरि ओम, विराज जांगड़े, अक्षत पांडे, दक्ष यादव, अद्वित वाल्के, हार्दिक गुप्ता, वेदांत यादव, आलोक नायर, हार्दिक सिंह ठाकुर, सैम मतलानी, निश्चल रात्रे, यश कुमार पांडे, आयुष्मान सिंह, अनिवर्थ सिंह, अनय प्रताप सिंह, आंजनेय प्रताप सिंह ठाकुर, कलश सिंह चौहान, बशिष्ठ नामदेव, मनरूप सिंह, अनिरुद्ध सिंह चौहान, अनादि जायसवाल और समर्थ हिरवानी को अंडर-14 कैंप के लिए चयनित किया गया है।
5 अक्टूबर से साइंस कॉलेज में कैंप
चयनित सभी खिलाड़ियों का अंडर-14 कैंप 5 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे साइंस कॉलेज, सरकंडा, बिलासपुर में लगाया जाएगा। खिलाड़ियों को सफेद वेशभूषा में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
क्रिकेट संघ बिलासपुर ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों को समय का विशेष ध्यान रखना होगा। निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने वाले खिलाड़ियों को कैंप से बाहर किया जा सकता है।
कैंप में खिलाड़ियों के क्रिकेट कौशल को और मजबूत करने के लिए खेल की विभिन्न बारीकियों पर काम कराया जाएगा। इसके साथ ही कैंप के दौरान सिलेक्शन मैच भी आयोजित किए जाएंगे। इन मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बिलासपुर की अंडर-14 टीम का गठन किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
ट्रायल के दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से आब्जर्वर के रूप में जितेंद्र वेगड़ मौजूद रहे। चयनकर्ता के रूप में एस. जावेद, आकाश सिंह, प्रवीण कुमार, अभिनव शर्मा, शिवेंद्र सिंह और नावेद अली ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल, क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव देवेंद्र सिंह, शरद मुरारका, आनंद तावड़कर, सुशांत शुक्ला और सौरभ राय भी उपस्थित रहे।
क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रमुख आधार बनाया गया है। कैंप और सिलेक्शन मैचों के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बिलासपुर की अंतिम अंडर-14 टीम में स्थान दिया जाएगा।



