Latest news

स्कूल नेशनल टूर्नामेंट : छत्तीसगढ़ की बालक टीम ने सॉफ्टबॉल में जम्मू कश्मीर को हराया

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। सॉफ्टबॉल अंडर 19 औरंगाबाद महाराष्ट्र मे चल रहे स्कूल नैशनल टूर्नामेंट मे भाग ले। छत्तीसगढ़ दल के प्रमुख प्रबंधक मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की बालक वर्ग की टीम ने आज अपने पहले लीग मैच मे जम्मू कश्मीर को 10-02 के बड़े अन्तर से हराया l तीन पारी की इस मैच मे पहले बैटिंग करते हुए बेमे तरा के अमित पाटील के शानदार होम रन के साथ 07 बनाए बाद मे जम्मू टीम को बिना सिर्फ 02 रन मे आउट कर दिया बाद मे छत्तीसगढ़ की टीम ने दूसरी पारी मे 03 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया l छत्तीसगढ़ के बालिका टीम नें लीग मैच तेलंगाना को 10-00 से हराकर अपनी अच्छी शुरूआत किया है छत्तीसगढ़ बालक टीम ने पंजाब की टीम को 10-02 से हराया जिसमे छत्तीसगढ़ के अजय, शुभम,कौशल के शानदार बैटिंग किया l बालिकाओं ने आंध्र प्रदेश को 10-00 से हराकर क्वार्टर फाइनल मे प्रवेश,किया। जिसमें प्रियंका,देवयानी,तारिणी, जिज्ञासा, नेहा ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया l छत्तीसगढ़ की बालक टीम ने क्वार्टरफाइनल मैच राजस्थान को 06-01 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टीम के कोच मैनेजर मृत्युंजय शर्मा दिनेश वर्गी मुकेश कश्यप है टीम के अच्छे प्रदर्शन अधिक प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की महासचिव सुश्री मिताली घोष छत्तीसगढ़ बेसबॉल के कोच अख्तर खान अंतरराष्ट्रीय प्लेयर लखन लाल देवांगन अंकुर रजक संदीप गाहिरे ने सराहना की है

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।