बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय की कबड्डी महिला टीम ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय भटिंडा पंजाब में आयोजित में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला मैच आयोजक विश्वविद्यालय गुरु काशी विश्वविद्यालय भटिंडा पंजाब के विरुद्ध अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई दूसरा मैच मैं वापसी करते हुए कोटा विश्वविद्यालय राजस्थान के विरुद्ध अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय ने अपना खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज किया तीसरा मैच का मुकाबला भारतीय विश्वविद्यालय कोयंबटूर के साथ खेला गया जिस पर अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज करते ही खेलो इंडिया के लिए अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय ने क्वालीफाई कर लिया खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर सभी टीमों के खिलौने में खूब तारीफ की टीम को जीत दिलाने में टीम के मैनेजर डॉक्टर बसंत अंचल एवं प्रशिक्षक दिल राठौर एनआई एस कोच की अहम भूमिका रही अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम इन उपलब्धि एवं ऊंचाई में पहुंचने के साथ खेलो इंडिया खेलो में क्वालीफाई के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य ए डी एन बाजपेयी कुलसचिव शैलेंद्र दुबे परीक्षा नियंत्रक तरुण धर दीवान शारीरिक शिक्षा एवं खेल संचालक डॉ प्रमोद तिवारी एवं सभी क्रीडा अधिकारियों ने टीम को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दीवरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर अजय सिंह डॉक्टर सुरेश पवार शमुकेश घोरे डॉ प्रमोद तिवारी डॉक्टर मनीष सक्सेना डॉक्टर अजय यादव डॉ जितेंद्र मिश्रा डॉ बोगी शंकर राव डॉक्टर देवर्षि चौबे में शुभकामनाएं दी
अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय की कबड्डी महिला टीम खेलो इंडिया के लिए क्वालीफाई
Mohammed Israil
- Editor
2 Min Read
About Author

शिक्षाः बीए, बैचलर आफ “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन। वर्ष 1996 से लोकस्वर से पत्रकारिता की शुरुआत। दैनिक भास्कर , देशबंधु, स्वदेश में बतौर सिटी रिपोर्टर और सब एडिटर काम किया। 2007 से 2022 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर , इनपुट हेड, सिटी चीफ , सीनियर सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। वर्तमान में संपादक, न्यूज़ डॉन छत्तीसगढ़।