00 मानसिक स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्स इंजरी के संबंध में सेमिनार

बिलासपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मानसिक स्वास्थ्य एवं खेल के दौरान लगने वाली चोट के संबंध में सेमिनार का आयोजन किया। खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्स इंजरी के संबंध में स्व.ची.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई के इंडोर स्टेडियम में सेमिनार का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन हाँ. संतोष कुमार सिंह एवं डॉ. अमन साहू के द्वारा स्पोर्ट्स इंजरी, मानसिक स्वास्थ्य और लाईफ सेविंग पर व्याख्यान दिया गया।
सेमिनार में डॉ. संतोष कुमार सिंह के द्वारा खिलाड़ियों को खेल के दौरान तथा अन्य परिस्थितियों में, आपात स्थिति में जीवन रक्षा के संबंध में CPR आदि प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा मेनिकेन के माध्यम से भी खिलाडियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस सेमिनार से इनके द्वारा खिलाड़ियों को मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की बात कही गई तथा तनाव आदि के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव की जानकारी भी दी गई व इससे बचने के उपाय भी बताये गये है। वहीं डॉ अमन साहू के द्वारा खिलाड़ियों को खेल के दौरान लगने वाले चोटों के के संबंध में भी जानकारी दी गई।
उक्त सेमिनार ने विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी भी सम्मिलित हुये तथा लगभग 300 खिलाडियों ने उक्त सेमिनार का लाभ लिया। इस अवसर पर खेल विभाग के सहायक संचालक श्री ए. एक्का, खेल अधिकारी श्री सुशील कुमार अमलेश, क्रीडा अधिकारी सुनील गौराहा, डॉ. शेख शाहिद, हेड कोच विकास पाल, वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश टोप्पो व अन्य अधिकारी मौजूद थे।



