


आरती के बाद खीर और भोग प्रसाद का वितरण, रविंद्र सिंह ने दी नगर एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
बिलासपुर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्या दुर्गा उत्सव समिति की ओर से विद्या उपनगर उद्यान में मां महालक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद महाआरती हुई और श्रद्धालुओं को खीर एवं भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर भक्ति-जगराते का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां के भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लेते हुए मां महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ने नगर एवं प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शरद पूर्णिमा के धार्मिक एवं पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ महारास किया था। वहीं, पौराणिक कथाओं में ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात्रि में मां लक्ष्मी भ्रमण पर निकलती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
रविंद्र सिंह ने कहा कि शरद पूर्णिमा को अमृत वर्षा की शुरुआत से भी जोड़कर देखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन चंद्रमा अपनी सभी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। यही कारण है कि शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है।
समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, आरती, प्रसाद वितरण और जगराते के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भक्ति और आस्था के साथ पर्व मनाया।
समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी विजय तिवारी, चंद्रनाथ चटर्जी, प्रशांत पांडे, अनूप चटर्जी, बब्लू केसरवानी, अजय सिंह, शिवा मुदीलयार, मनोज शुक्ला, ओमकार केसरवानी, उत्तम चटर्जी, मुन्नू केसरवानी, राघवेंद्र सिंह, संदीप मिश्रा, चित्रकांत श्रीवास, अनिमेष गवई, जितेंद्र पांडेय, रिंकू परिहार, हरजीत सिंह, विक्की, अनिल सिंह, सतीश चंदेल, संतोष चौहान, छोटू बर्ड़े, विक्की नानवानी, मनोज श्रीवास्तव, दीपक कश्यप, केशव गोरख, संजय दवे, संगीत मोईत्रा, दिलीप साहू, विजय अग्निहोत्री, ओम प्रकाश शर्मा, दिनेश कश्यप, अनीश तिवारी, शिव बाग, विभूति तिवारी, विजय दुबे, प्रभाकर राव, राजेश साहू, गुड्डू चंदेल, राजेंद्र बिष्ट, मृत्युंजय तिवारी, अंशुमन पांडे, अविनाश सिंह चंदेल, अनु शर्मा, यश सिंह, अक्षय तिवारी, राजवीर सिंह और वीर सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
महिला समिति की सदस्यों ने भी निभाई सहभागिता
महिला समिति की ओर से शशी सिंह, राम तिवारी, सीमा सिंह, संगीता पांडेय, पाखी चटर्जी, अनु गवई, ललिता केसरवानी, रूम चटर्जी, बबीता केसरवानी, साक्षी परिहार, अर्चना केसरवानी, कृष्णा सिंह बिष्ट, सपना सिंह, स्वती मिश्रा, नीलिमा दवे, मंजुला सिंह, आदि सिंह और पप्पू बिष्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूजा-अर्चना और भक्ति संगीत के बीच पूरे आयोजन में श्रद्धा एवं उल्लास का माहौल बना रहा।
