Bilaspur बिलासपुर। सिम्स चिकित्सालय में आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमनेश मूर्ति एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।




घायल मरीज को अस्पताल लाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे स्ट्रेचर पर स्टेबलाइज़ किया गया, ऑक्सीजन मास्क लगाया गया तथा तत्पश्चात उसे ट्रॉमा वार्ड में शिफ्ट किया गया। सर्जरी, मेडिसिन तथा ऑर्थोपेडिक विभाग के चिकित्सकों को तुरंत बुलाया गया।
मरीज को बेड पर शिफ्ट करने के पश्चात सबसे पहले उसके वाइटल साइन (जैसे—ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन स्तर आदि) की मॉनिटरिंग की गई एवं उसकी चेतना की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। इसके बाद आईवी लाइन के माध्यम से जीवन रक्षक दवाइयां दी गईं।
इस मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और समन्वित चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करने की तैयारी का मूल्यांकन किया गया।
सिम्स अधिष्ठाता डॉ.रमनेश मूर्ति चिकित्सा अधीक्षक डॉ.लखन सिंह की उपस्थिति में डॉ सुनील कुमार पेन्द्रो प्रभारी आपातकालीन विभाग नर्सिंग स्टाफ पुष्प लता शर्मा उर्मिला भगत और पल्लवी कौमार्य जया भारती, वार्ड बॉय संजय श्रीवास मुकेश भोई मडी श्रीवास टीमवर्क में साथ रहे



