Latest news

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के दो जिलों में नई जिम्मेदारी, कोरबा में डॉ. तरुण सिंह राठौर और जांजगीर-चांपा में वीएस परिहार बने जिला संयोजक

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

कोरबा में विपिन यादव को सह-संयोजक की जिम्मेदारी, जांजगीर-चांपा में वीएस परिहार की दोबारा नियुक्ति; प्रांतीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन
बिलासपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की जिला शाखा कोरबा और जांजगीर-चांपा में संगठनात्मक निर्वाचन प्रक्रिया के तहत जिला संयोजकों की नियुक्ति की गई। कोरबा में डॉ. तरुण सिंह राठौर को जिला संयोजक तथा विपिन यादव को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, जांजगीर-चांपा जिले में व्हीएस परिहार को पुनः जिला संयोजक नियुक्त किया गया। दोनों जिलों में निर्वाचन प्रक्रिया प्रांतीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुई और पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।


कोरबा में डॉ. तरुण सिंह राठौर बने जिला संयोजक
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की जिला शाखा कोरबा की निर्वाचन प्रक्रिया में प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश समन्वयक जीआर चंद्रा, प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधि रोहित तिवारी, प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कौशिक, सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर तथा सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण पांडे उपस्थित रहे।


प्रांतीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से डॉ. तरुण सिंह राठौर को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा कोरबा का जिला संयोजक और विपिन यादव को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपस्थित जिला अध्यक्षों एवं कर्मचारी संगठनों के साथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जांजगीर-चांपा में व्हीएस परिहार पर फिर जताया भरोसा
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की जिला शाखा जांजगीर-चांपा की निर्वाचन प्रक्रिया भी प्रांतीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान जीआर चंद्रा, प्रदेश समन्वयक, प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ; रोहित तिवारी, प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ; सुनील कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश शिक्षक संघ; रविंद्र राठौर, प्रदेश अध्यक्ष, सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन तथा वाहन चालक संघ के संभागीय अध्यक्ष रंजीत बनर्जी उपस्थित रहे।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से व्हीएस परिहार को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा जांजगीर-चांपा का पुनः जिला संयोजक नियुक्त किया गया। इस निर्णय के साथ संगठन ने उन्हें एक बार फिर जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी।
कार्यक्रम के बाद उपस्थित जिला अध्यक्षों एवं कर्मचारी संगठनों के साथियों ने व्हीएस परिहार का फूल-मालाओं से स्वागत किया और पुनः जिला संयोजक नियुक्त होने पर बधाई दी।
दोनों जिलों में सर्वसम्मति से हुए इन निर्वाचन के माध्यम से जिला स्तर पर फेडरेशन के नेतृत्व की जिम्मेदारी तय की गई। निर्वाचन कार्यक्रमों में प्रांतीय पर्यवेक्षकों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।