Latest news

भाजपा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने बनाई नई टीम, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह की सहमति से हुआ गठन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

भाजपा दक्षिण मंडल कार्यकारिणी की घोषणा

Bilaspur बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कोर समिति के निर्णय एवं जिलाध्यक्ष दीपक सिंह की सहमति से दक्षिण मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।

घोषित टीम में कविता वर्मा, अमित राय, विकास यादव और संजय गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नारायण गोस्वामी और जगदीश साव को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं परेश गुप्ता, निशि यूके और कुसुम भारद्वाज को मंत्री नियुक्त किया गया है। विशाल कश्यप को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्यों की सूची में नारायण तावड़कर, सुशील श्रीवास्तव, संजय यादव, महेश चंद्रिका, अमित तिवारी, अजय भट्ट, राजेश मिश्रा, प्रवीण सेन, जितेन्द्र राय, मीना गोस्वामी, अमित बजाज, सुरेश मनहर, जितेन्द्र अंचल, विनय अग्रवाल, सुनील प्रजापति, शिव पटेल, वीरू यादव, वंदना तिवारी, कुंतल ताम्रकार, स्नेहलता शर्मा, मुर्तजा वनक, कैलाश गुप्ता, किशोर शुक्ला, शंकर मानिकपुरी, ऊषा भागे, राइसा बेगम, किशोर यादव, मंजू यादव, भावना मेश्राम, मंगल सोनवानी, सुनीता सोनवानी, अजिता सारथी एवं पूजा खत्री शामिल हैं।

मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने कहा कि यह टीम संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी और पार्टी की नीति एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।