

Bilaspur बिलासपुर। 68वी राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में 22 से 27 अप्रैल तक किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ बेसबॉल 17 वर्ष के बालक बालिका टीम भी भाग ले रही है। छत्तीसगढ़ टीम के कोच अख्तर खान ने बताया कि उद्घाटन मैच में छत्तीसगढ़ बालक की टीम ने गुजरात को 05/01 से हराकर आगाज किया। जिसमें सूरज संतराम यश योगेश ने अपनी टीम के लिए एक-एक रन बनाया छत्तीसगढ़ बालक की टीम अपना अगला मैच 25 तारीख को अपने पुल की तीसरी टीम तेलंगाना से खेलेगी। वही छत्तीसगढ़ बालिका का पहला मैच 24 अप्रैल को गुजरात से और 25 अप्रैल को उड़ीसा से होगा। टीम के जीत पर सहायक संचालक अनिल मिश्रा, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अवध चंद्राकर, बेसबॉल संघ के महासचिव सुश्री मिताली घोष,दल के प्रमुख प्रबंधक मृत्युंजय शर्मा,दिनेश वर्गीस,विजय पांडेय,लखन देवांगन ,अंकुर रजक संदीप ग़ाहिरे, गीता यादव ,तरन्नुम खान प्राची शर्मा,नेहा यादव ,योगेंद्र यादव ने शुभकामनाएं दी।



