Latest news

बिलासपुर नगर निगम चुनाव: पहले दिन नामांकन शून्य, 29  ने खरीदे फॉर्म

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

00 कांग्रेस  13 ,बीजेपी 07, आम आदमी पार्टी एक और आठ निर्दलीय के नाम पर लिए आवेदन

00 दावेदार काम उनके अधिवक्ता दिखे ज्यादा, संभावित उम्मीदवार लोगों से संपर्क करने में जुटे रहे

Bilaspur। बिलासपुर नगर निगम चुनाव का माहौल धीरे-धीरे गर्म हो रहा है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नगर निगम चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। पहले दिन कलेक्ट्रेट में चुनाव की सरगर्मियां नजर आईं, लेकिन नामांकन दाखिल करने वालों में कोई भी सामने नहीं आया। इसके बावजूद 29 प्रत्याशियों ने विभिन्न वार्डों में पार्षद पद के लिए नाम निर्देशन पत्र खरीदकर अपनी दावेदारी के संकेत दिए। हालांकि इस दौरान दावेदारों से अधिक संख्या में उनके अधिवक्ता मौजूद थे।

पहले दिन नामांकन दाखिल करने से रही दूरी
22 जनवरी को कलेक्ट्रेट में चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन एक भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। हालांकि, यह दिन फॉर्म खरीदने वालों के लिए काफी अहम रहा। कांग्रेस ने इस मौके पर सबसे अधिक सक्रियता दिखाई और उसके प्रत्याशियों ने 13 फॉर्म खरीदे। भाजपा ने 7 फॉर्म खरीदे, जबकि आम आदमी पार्टी ने 1 फॉर्म के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा, 8 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी चुनावी मैदान में उतरने की मंशा के साथ फॉर्म खरीदे।

कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में सख्त निगरानी रखी गई। सुरक्षा बलों ने हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी, जिससे प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

चुनाव प्रचार की तैयारी में जुटे राजनीतिक दल
पहले दिन नामांकन भले ही दाखिल नहीं हुए, लेकिन प्रमुख राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ती दिख रही है। कांग्रेस और भाजपा जैसे बड़े दल अपने प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा कर रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या यह दर्शाती है कि इस बार का चुनाव रोमांचक हो सकता है।

चुनाव प्रक्रिया में आएगा तेज़ी का दौर
नामांकन पत्र लेने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अगले कुछ दिनों में चुनावी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के चयन और प्रचार की रणनीति बनाने में जुटे हैं। उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जल्द ही शुरू हो सकता है।

बिलासपुर नगर निगम चुनाव के लिए पहले दिन भले ही नामांकन दाखिल न हुए हों, लेकिन फॉर्म खरीदने वाले उम्मीदवारों की संख्या यह संकेत देती है कि आने वाले दिनों में चुनावी दंगल में मुकाबला दिलचस्प होगा।


कलेक्टर  ने नामांकन की तैयारी का लिया जायज़ा

/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण नरे नामांकन की तैयारी का जायज़ा लिया। जिला कार्यालय की विभिन्न कक्षों में पहुंचकर रिटर्निग अफसरों की तैयारी को देखा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी औरअपर कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी भी साथ थे। महापौर सहित पार्षदों के लिए 8 कमरों में नामांकन लिए जा रहे हैं। कलेक्टर ने सभी रिटर्निग अफसरों को आरओ हैंडबुक को अच्छी तरह पढ़ लेने के निर्देश दिए। समुचित जानकारी युक्त एक बैनर भी आरओ कक्ष में लगाने को कहा। सुविधा के लिए प्रत्येक 10 वार्डों के लिए एक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन जमा करने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनके बैठने और पेयजल की व्यवस्था की जाए। उन्हें समुचित मार्गदर्शन दिया जाए। निर्वाचक नामावली के अवलोकन की व्यवस्था भी जिला कार्यालय में की गई है। मंथन सभाकक्ष के गलियारे में मतदाता सूची के साथ कर्मचारी तैनात हैं। फॉर्म भरने वाले अथवा प्रस्तावकों की प्रमाणित प्रति भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां की व्यवस्था का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया। जानकारी लेने बड़ी संख्या में लोग जिला कार्यालय पहुंच रहे हैं। कलेक्टोरेट में चहल पहल बढ़ गई है। बैरीकेडिंग के साथ सुरक्षा के लिए पुलिस की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।