Latest news

कार की डिक्की में एक करोड रुपए, आईटी डिपार्टमेंट करेगी मामले की जांच

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 चुनाव को देखते  हुए  पुलिस अलर्ट मोड पर वाहनों की  जा रही है चेकिंग

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनावकी आचार संहिता लगते ही पुलिस ने वाहनों की जांच तेज कर दी है।। इसी बीच दुर्ग पुलिस ने ट्रैक्टर शोरूम संचालक की कार से 1 करोड़ रुपए कैश जब्त किया है। दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर कैश को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के हवाले कर दिया गया है। घटना अंजोरा चौकी क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम से लगातार पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही है। इसी दौरान राजनांदगांव से दुर्ग जिले में आने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी की जा रही थी, तभी रात 8 बजे एक संदिग्ध कार दिखी, जिसकी तलाशी ली गई।

इस कार को स्वराज ट्रैक्टर शोरूम के संचालक चंद्रेश राठौर चला रहे थे। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो डिक्की से कैश मिला। पुलिस ने चंद्रेश राठौर से बड़ी संख्या में कैश को लेकर दस्तावेज मांगे, तो वो नहीं दे सके। कैश लेकर कहां जा रहो हो पूछने पर भी नहीं बता सके।

इसके बाद पुलिस ने तत्काल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना दी। इनकम टैक्स के अफसरों ने कार और कैश को जब्त कर लिया है।

एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने बताया कि दस्तावेज नहीं मिलने पर हमारी टीम ने कैश को इनकम टैक्स को सौंप दिया है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम आरोपी से पूछताछ करेगी। कहां से पैसा आया, कहां ले जा रहा था। कैश वैध है या अवैध है। जांच की जा रही है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।