बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत बिहार के पांच जिलों के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मोहन मरकाम बुधवार, 21 अक्टूबर को बिहार प्रवास पर जाते समय कुछ देर के लिए बिलासपुर में रुके। इस दौरान कांग्रेसजनों ने हाईकोर्ट के पास उनका स्वागत किया और उनसे मुलाकात की।
मोहन मरकाम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत बिहार के औरंगाबाद, गया, बिहार शरीफ एवं जहानाबाद सहित पांच जिलों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसी जिम्मेदारी के तहत वे बिहार जा रहे थे। रास्ते में बिलासपुर में रुकने के दौरान पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय, पूर्व प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी एवं ऋषि पांडेय ने हाईकोर्ट के पास उनका स्वागत किया।
इस दौरान कांग्रेसजनों ने मोहन मरकाम से मुलाकात की। बिहार के पांच जिलों में अभियान की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका यह प्रवास संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
