Latest news

ब्रेकिंग न्यूज़…ओबीसी आरक्षण में गड़बड़ी पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिविल लाइन थाने के पहले ही किए गए गिरफ्तार

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 बड़ी संख्या में जुटे आंदोलनकारी

00 पुलिस मैदान के पास जमकर हुई नारेबाजी

बिलासपुर। ओबीसी आरक्षण में गड़बड़ी के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने सिविल लाइन थाने के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पुलिस ग्राउंड के पास बैरिकेट्स लगाकर उन्हें रोका गया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और प्रदर्शन जारी रखा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे ने भाजपा पर ओबीसी समुदाय के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार केवल वादों की राजनीति करती है।

भाजपा सरकार को जमकर कोसा

ओबीसी आरक्षण में गड़बड़ी का मुद्दा गरमाता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर ओबीसी समुदाय के हितों की अनदेखी की है। विजय केसरवानी ने आरोप लगाया कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “ओबीसी आरक्षण बचाओ” और “भाजपा हटाओ” जैसे नारों से सिविल लाइन क्षेत्र को गुंजा दिया।

संविधान के उल्लंघन का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा ने ओबीसी आरक्षण में गड़बड़ी कर न केवल संविधान का उल्लंघन किया है, बल्कि लाखों लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी किया है। विजय पांडे ने कहा कि उनकी पार्टी ओबीसी समुदाय को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरक्षण में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज होगा।

खबर में अपडेट जारी है

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।