Latest news

डी पी विप्र और सी एम डी महाविद्यालय की टीम ने फाइनल में

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 परिक्षेत्र स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

बिलासपुर। परिक्षेत्र स्तरीय किक्रेट पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय नवीन महाविद्यालय सकरी के तत्वाधान मे सिचाई विभाग सकरी मे किया जा रहा है जिसमे सी एम डी व डी पी विप्र महाविद्यालय की टीम फाइनल मे प्रवेश किया है इस संबंध मे जानकारी देते हुवे आयोजन सचिव क्रीड़ाधिकारी डॉक्टर अजय सिंह ने बताया की उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार परिक्षेत्र स्तरीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सकरी मे किया जा रहा है प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच डीएलस माहाविद्यालय और सीएमडी महाविद्यालय के मध्य खेला गया जिसमें डीएलएस महाविद्यालय टीम पहली बैटिंग करते हुऎ 16 ओवर के मैच में 109 बनाई और सीएमड महाविद्यालय की टीम ने अंतिम ओवर मे जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाया दूसरा सेमीफाइनल मे डी पी विप्र महाविद्यालय और साइंस महाविद्यालय के मध्य खेला गया डी पी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और निर्धारित 16 ओवर के मैच में छह विकेट खोकर 153 रन बनाए जिसके जवाब में विज्ञान महाविद्यालय की टीम आठ विकेट खोकर 138 रन ही बना पाई और मैच 15रन से हार गई प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को सकरी के ग्राउंड में 10:00 बजे खेला जाएगा फाइनल मैच के मुख्य तिथि महाविद्यालय के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष रवि मेहर होंगे मैच के निर्णायक के रूप में सुजाता भगत और अजीब चड्ढा प्रिया, मिना यादव उपसना तिर्की थी आज के मैच में मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रमोद कुमार तिवारी संचालक शारीरिक शिक्षा विभाग थे इस दौरान डॉक्टर सुनील गौरहा, डॉक्टर बसंत अंचल डा देवर्षी चौबे डॉक्टर शेख शाहिद डॉक्टर सतीश गोयल, आशीष वाजपेयी, देवेंद्र सन्नड़,डॉक्टर अजय, ओमकार जायसवाल आदि उपस्थित थे

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।