Latest news

जल संकट : पार्षद दिलीप पाटिल ने वार्डवासियों के साथ खोला मोर्चा, समस्या का निराकरण नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 52 ( लिंगियाडीह) के पार्षद  दिलीप पाटिल ने ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में पेयजल संकट को दूर करने के लिए महापौर से गुहार लगाई । ज्ञापन में जलापूर्ति सुधारने, पाइपलाइन विस्तार, बोर खनन, वॉल्व मरम्मत, और नए हैंडपंप की स्थापना की मांग की गई है।

प्रमुख मांगें और प्रस्तावित कार्य:

  1. रामनगर (अशोक कश्यप के घर से सोनू ध्रुव के घर तक):
    • पाइपलाइन मरम्मत एवं विस्तार।
  2. साहेब लाल के घर से मोनू सोनी के घर तक:
    • पाइपलाइन मरम्मत, वॉल्व और लिकेज की मरम्मत।
  3. रेवती राजपूत के घर से मोंगरा यादव के घर तक:
    • पाइपलाइन मरम्मत, वॉल्व सुधार, और लिकेज मरम्मत।
  4. अटल आवास (एफसीआई कॉलोनी):
    • गुलाब ठाकुर के घर के पास से ठाकुरदेव के पास तक पाइपलाइन विस्तार और मरम्मत।
  5. पीपलपारा:
    • निमन अहिरवार से छन्नू श्रीवास और उदल साहू तक पाइपलाइन विस्तार और नया हैंडपंप।
  6. रामभोला भवन और पर्ल हाईट क्षेत्र:
    • पाइपलाइन विस्तार और नया हैंडपंप।
  7. अपोलो क्षेत्र:
    • दिलीप भट्ट के घर के पास बोर खनन और पाइपलाइन सुधार।
  8. दसखेलिया डबरी मोहल्ला:
    • नया हैंडपंप, सबमर्शिबल पंप, और पाइपलाइन मरम्मत।
  9. पुरानी बस्ती से माता चौरा तक:
    • सबमर्शिबल पंप, पाइपलाइन विस्तार और बोर खनन।
  10. दुर्गानगर साईं मंदिर क्षेत्र:
    • खेलन भेड़पानल के घर तक पाइपलाइन विस्तार, वॉल्व मरम्मत और हैंडपंप।
  11. बबलू सचिव से ललिता मानिकपुरी तक:
    • पाइपलाइन विस्तार और मरम्मत।
  12. बसंत श्रीवास से महेश दास मानिकपुरी तक:
    • पाइपलाइन विस्तार और मरम्मत।
  13. महेश कुशवाहा से गायत्री मंदिर तक:
    • पाइपलाइन विस्तार और बोर खनन।

समस्याएं और समाधान की आवश्यकता:

पार्षद ने बताया कि क्षेत्र में पानी की भारी कमी है, जिससे लोगों को दैनिक कार्यों में काफी परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर पाइपलाइन पुरानी और क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे पानी का रिसाव हो रहा है। गर्मी के मौसम में समस्या और गंभीर होने की संभावना है।महापौर को सौंपे गए इस आवेदन में पार्षद ने समस्याओं को शीघ्र हल करने का अनुरोध किया है। साथ ही, पानी की आपूर्ति में सुधार के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

वर्जन

पार्षद दिलीप पाटिल ने कहा, “जल संकट को देखते हुए सभी प्रभावित क्षेत्रों में पाइपलाइन की मरम्मत, वॉल्व और हैंडपंप की व्यवस्था जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए। यह क्षेत्रीय जनता की मूलभूत आवश्यकता है, जिसे पूरा करना हमारी प्राथमिकता है।”

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।