00 भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वार्ड के लोगों का जन समर्थन और प्यार दोनों मिल रहा
बिलासपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर, पुराना राजेंद्र नगर नगर (वार्ड नंबर 22) से पूर्व पार्षद संजय यादव को भाजपा अपने प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। संजय का कहना है कि इस बार कांग्रेस के किले में सेंध लगेगी। चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर वे स्थानीय विधायक अमर अग्रवाल को तोहफा देंगे। उन्हें वार्ड वासियों का जन समर्थन के साथ प्यार भी मिल रहा है। अपने दस साल के कार्यकाल में संजय यादव ने वार्ड का चहुंमुखी विकास किया है और जनता के बीच एक मजबूत नेतृत्वकर्ता के रूप में पहचान बनाई है। संजय का कहना है कि वह वार्ड के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित होकर हमेशा की तरह काम करेंगे।
संजय यादव ने पार्षद रहते हुए क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता दी। उनके प्रयासों से सड़क, जल निकासी, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ। उन्होंने सरकारी योजनाओं को वार्ड में प्रभावी रूप से लागू किया और गरीब एवं जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान करने में अहम भूमिका निभाई थी ।उनके कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में भी कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, संजय यादव की ईमानदारी, मेहनत और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा के कारण भाजपा ने उन्हें इस बार भी अपना उम्मीदवार बनाया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यादव ने हमेशा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए तत्पर रहे। यही वजह है कि वार्ड के अधिकांश लोग उन्हें फिर से अपना प्रतिनिधि बनाने के पक्ष में हैं।



