Latest news

रैली में दिखा नीलम विजय वर्मा का जलवा, विपक्षी दलों के छूटे पसीने

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 बड़े अंतर से जीत का किया दावा

बोदरी। नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बोदरी में आप प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा के समर्थन में विशाल जन आशीर्वाद रैली निकाली गई। यह रैली नगर के वार्ड क्रमांक 09 स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रारंभ हुई।

रैली में आप नेता प्रदेश महामंत्री जसबीर सिंह चावला भी शामिल हुए। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा झूठे वादों से जनता को गुमराह कर रही है और विकास के नाम पर धोखा दे रही है।”

गौरतलब है कि,छत्तीसगढ़ में नगर निगम चुनाव में बोदरी नगर पालिका परिषद इस बार बेहद रोचक मुकाबले का गवाह बन रहा है। जहां कांग्रेस और बीजेपी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जुटी हैं, वहीं आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा जनता के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं।
बोदरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा पूर्व में पार्षद रह चुके हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है, जिससे नगर में उनकी लोकप्रियता देखी जा सकती है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, “मुझे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है, क्योंकि मैंने पूर्व में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। मतदाता मुझे सेवा का अवसर देंगे, इसका पूरा विश्वास है।”

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।