Latest news

तिफरा वार्ड नंबर 5 से प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी के नेतृत्व में भाजपा का बढ़ता प्रभाव, कांग्रेस की स्थिति कमजोर

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

00 मुख्यमंत्री की सभा के बाद प्रचार प्रसार ने पकड़ा था जोर

00 त्रिवेदी के चुनाव लड़ने से आसपास के क्षेत्र में भी भाजपा को लाभ

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी ने अपनी कुशल रणनीति और प्रभावशाली नेतृत्व से भाजपा के पक्ष में मजबूत माहौल तैयार किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव की सभा में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने भाजपा के प्रति जनता का झुकाव स्पष्ट कर दिया। इस सभा से न केवल वार्ड क्रमांक 5 बल्कि आस-पास के क्षेत्रों में भी भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने की संभावना है।

राजेश त्रिवेदी की सक्रियता और जमीनी स्तर पर किए गए प्रयासों ने बोदरी चकरभाठा सहित अन्य नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी भाजपा के लिए अनुकूल परिस्थितियां उत्पन्न की हैं। उनके द्वारा जनसमस्याओं को समझने और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए की गई मेहनत रंग ला रही है।
कांग्रेस की कमजोर होती स्थिति और आंतरिक कलह का फायदा भाजपा को मिल रहा है। स्थानीय मुद्दों पर कांग्रेस की उदासीनता और संगठनात्मक ढांचे की कमी ने भाजपा को और मजबूती प्रदान की है।

त्रिवेदी द्वारा की गई सभाओं और जनसंपर्क अभियानों ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि जनता का विश्वास भाजपा पर बढ़ रहा है। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए विकास के वादे और उनकी जमीन से जुड़ी छवि ने जनता पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। इससे भाजपा के अन्य प्रत्याशियों को भी सीधा लाभ मिलने की संभावना है।

कांग्रेस की स्थिति कमजोर
कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी और मुद्दों पर स्पष्ट दृष्टिकोण की कमी उसकी कमजोरी को दर्शाती है। जहां भाजपा के प्रत्याशी लगातार जनता से जुड़ रहे हैं, वहीं कांग्रेस का नेतृत्व स्थानीय मुद्दों पर फोकस करने में असफल रहा है।
भाजपा की आक्रामक प्रचार शैली और प्रभावी जमीनी कार्य ने कांग्रेस की स्थिति को और कमजोर बना दिया है। यदि कांग्रेस जल्द ही अपनी रणनीति नहीं बदलती, तो चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में भारी अंतर से जा सकते हैं।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।