बिलासपुर:।तालापारा क्षेत्र में शेख नज़ीरुद्दीन, जिन्हें स्थानीय लोग प्यार से “छोटे भैया” कहते हैं, की सातवीं बार जीत सुनिश्चित करने के लिए युवा समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने भव्य जुलूस निकाला। इसी जुलूस में उनकी बहू संतोषी राम बघेल की चौथी बार पार्षद बनने की संभावनाओं पर भी उत्साह और समर्थन की झलक देखने को मिली। वार्ड क्रमांक 25 क्रांति कुमार भारतीय नगर और वार्ड क्रमांक 26 शहीद अशफाक उल्ला खान में आयोजित इस जुलूस का स्वागत स्थानीय युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने दिल खोलकर किया।
जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
इस आयोजन में बड़े उत्साह के साथ विक्ट्री चिन्ह बनाते हुए युवाओं ने छोटे भैया और संतोषी राम बघेल की जीत को पहले से ही तय मानते हुए समर्थन व्यक्त किया। पूरे तालापारा क्षेत्र में जुलूस का स्वागत जगह-जगह किया गया, जहां नौशाद भाई, आदि भाई, और शालू भाई जैसे प्रमुख लोग स्वागत की अगुवाई कर रहे थे।
जुलूस के दौरान स्थानीय लोगों ने फूल बरसाकर और जयकारों के साथ अपने पार्षद प्रत्याशियों का अभिवादन किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग ने इस आयोजन में अपनी सहभागिता दिखाते हुए आगामी चुनाव में छोटे भैया और उनकी बहू की जीत को ऐतिहासिक बनाने की उम्मीद जताई।
तालापारा की जनता का अटूट समर्थन
शेख नज़ीरुद्दीन का परिवार तालापारा की जनता के लिए हमेशा से भरोसेमंद और समर्पित रहा है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि उनके नेतृत्व और नीतियों ने वार्ड में विकास और सहयोग का वातावरण तैयार किया है। जनता की मानें तो छोटे भैया का तालापारा से सातवीं बार जीतना तय है, क्योंकि यह क्षेत्र उनके समर्थन में हमेशा से एकजुट रहा है।
संतोषी राम बघेल की चौथी बार की दावेदारी को लेकर भी जनता में उत्साह है। उनके काम और समर्पण की वजह से लोग उन पर पूरा भरोसा जता रहे हैं।
बड़े अंतर से जीत का दावा
इस जुलूस के माध्यम से तालापारा के लोगों ने यह स्पष्ट कर दिया कि शेख नज़ीरुद्दीन और संतोषी राम बघेल की जीत सिर्फ औपचारिकता है। उनकी जीत का अंतर कितना बड़ा होगा, यह देखना बाकी है। जुलूस में युवाओं के जोश और जनता के समर्थन ने चुनावी माहौल को पूरी तरह से अपने पक्ष में कर लिया है।



