Latest news

Bilaspur जहरीली शराब कांड: एक  मरीज को आधी रात सिम्स से किया रायपुर रिफर, चार अन्य भी गंभीर

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

00 मरीज को भर्ती करने का सिलसिला जारी

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम लोफंदी में जहरीली शराब कांड के बाद स्थिति और गंभीर होती जा रही है। बीती रात एक मरीज की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल रायपुर रेफर किया गया। इसके अलावा चार अन्य मरीज को सिम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया गया

गांव में जहरीली शराब पीने से अब तक कई लोग प्रभावित हो चुके हैं। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम हालात पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी और निर्माण पर नकेल कसने के लिए जांच तेज कर दी है।

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश व्याप्त है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध शराब का सेवन न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। लोखंडी कांड ने अवैध शराब के खतरे को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

इनकी हुई है मृत्यु



5 फरवरी 2025 को देवप्रसाद पटेल एवं शत्रुहन देवांगन की मृत्यु हुई थी। मृतक देवप्रसाद पटेल की मृत्यु का मर्ग क्रमांक 07/2025 कोनी थाने में कायम किया गया था जिसके पंचनामा एवं पुत्र के कथन में मृत्यु का कारण सर्पदंश अंकित है।
7 एवं 8 फरवरी 2025 को 5 व्यक्तियों की मृत्यु हुई, जिनके नाम रामूराम सुनहले, कोमल लहरे, कन्हैया पटेल,बलदेव पटेल एवं कुन्नू देवांगन है। बलदेव पटेल की मृत्यु श्रीराम केयर हास्पिटल में हुई एवं उनकी मृत्यु प्रमाण पत्र में मृत्यु का कारण कार्डियो एवं रेस्पिरेटरी अरेस्ट उल्लेखित है।
यह तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 8 फरवरी तक ग्राम लोफंदी में एक मृतक को छोड़कर बाकी मृतकों का अंतिम संस्कार ग्रामीणों द्वारा स्वयं करा दिया गया था, जिसकी सूचना प्रशासन व अन्य किसी विभाग को भी नहीं दी गई। मौके पर जिला प्रशासन की टीम ने मृतक रामूराम सुनहले पिता बबईराम का शव बरामद किया एवं पोस्ट मार्टम के लिए तत्काल सिम्स भेजा। सिम्स से प्राप्त पीएम रिपोर्ट में ’मृत्यु का कोई विशेष कारण अभी नहीं बताया जा सकता है, बिसरा, हिस्टो पैथोलॉजी एवं ब्लड एनालिसिस रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारण का निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।’ (No specific cause of death could be ascertained as of now. Confirmation of cause of death remains pending till Viscera, Histopathology report and Blood analysis report.’)अंकित है।
मृतक ग्रामीणों का व्यौरा निम्नानुसार है-

  1. कन्हैयालाल पटेल पिता चैतराम पटेल उम्र 60 वर्ष
  2. शत्रुहन देवांगन पिता महेत्तर देवांगन उम्र 40 वर्ष
  3. बलदेव पटेल पिता छेदीलाल पटेल उम्र 52 वर्ष
  4. कोमल प्रसाद लहरे पिता गया राम लहरे उम्र 56 वर्ष।
  5. रामूराम सुनहले पिता बबईस सुनहले उम्र 59 वर्ष।
  6. कुन्नू देवांगन (नान्हु) पिता बाबा देवांगन उम्र 35 वर्ष।
  7. देव कुमार पटेल पिता चैतराम पटेल उम्र 45 वर्ष। वर्तमान में पूरे ग्राम में स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, मितानिनों एवं नगर निगम की एमएमयू यूनिट द्वारा विशेष स्वास्थ्य कैम्प लगाया गया है। जिसमें उनके द्वारा डोर टू डोर सघन अभियान चलाकर जांच की जा रही है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।