Latest news

Bilaspur शहर सरकार : कांग्रेस और भाजपा में टिकट को लेकर दिनभर चली अटकलबाजी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

00 कांग्रेस के किसी भी पर्यवेक्षक ने नहीं दी रिपोर्ट

00 भाजपा में संभागीय बैठक मैं सिंगल सिंगल नाम तय करने का दावा, देर रात या शुक्रवार सुबह तक अधिकृत प्रत्याशियों की हो सकती है सूची जारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम के पार्षद और मेयर पद के उम्मीदवारों को लेकर गुरुवार का दिन कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए चर्चाओं और अटकलों का रहा। कांग्रेस में जहां पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बावजूद प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी नहीं हो सकी, वहीं भाजपा ने अपनी रणनीति के तहत अधिकांश वार्डों में सिंगल नाम तय करने का दावा किया। हालाँकि, देर रात तक भाजपा की अधिकृत सूची जारी होने की उम्मीद जताई गई।

कांग्रेस की ओर से पर्यवेक्षकों को वार्ड स्तरीय बैठकें आयोजित कर प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन यह प्रक्रिया पार्टी की अंदरूनी खींचतान के चलते धीमी हो गई है। दूसरी ओर, भाजपा ने संभागीय बैठक में पार्षदों के नामों को अंतिम रूप देकर कांग्रेस पर दबाव बढ़ा दिया है।

कांग्रेस ने इन्हें बनाया है पर्यवेक्षक
शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने आज शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले 44 वार्डो के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति की घोषणा कीथी।
शहर कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत बिलासपुर विधानसभा के 38 वार्ड, बेलतरा विधानसभा के 05 वार्ड एवं बिल्हा विधान सभा के 01 वार्ड आते है ,जबकि शेष 26 ग्रामीण क्षेत्र से जो ,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी के अंतर्गत है ,जिसके लिए ग्रामीण अध्यक्ष निर्णय लेंगे ।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि ब्लॉक 01 में 17 वार्ड है ,जिसे दो वर्गों में बंटा गया है ,वार्ड क्रमांक 15,16,17,18,19,20,21,22,23 एवं 32 के लिए राकेश शर्मा और पंकज सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है, शेष वार्ड 24,25,26,27,28,29,एवं 31 के लिए समीर अहमद एवं स्वप्निल शुक्ला को पर्यवेक्षक बनाया गया है,
ब्लॉक 02 के लिए पर्यवेक्षक राजेश पांडेय एवं नरेंद्र बोलर को बनाया गया है ,ब्लॉक 02 के वार्ड है 30,33,34,35,36,37,38,39,40 एवं 41
ब्लॉक 03 के लिए रविन्द्र सिंह एवं श्रीमती संध्या तिवारी को पर्यवेक्षक बनाया गया है ,जिसके अंर्तगत वार्ड 53,54,55,56,57 ( बेलतरा विधानसभा के वार्ड ) एवं 59,60,61,62,63,65,66 ( बिलासपुर विधानसभा के वार्ड ) शामिल है ,ब्लॉक 04 के लिए रामशरण यादव एवं शेख नजीरुद्दीन को पर्यवेक्षक बनाया गया है ,जिसमे वार्ड 44,45,69,70 एवं 46 ( बिल्हा विधानसभा के वार्ड ) आते है।

क्या कहते हैं दोनों पार्टी के अध्यक्ष

पर्यवेक्षक की रिपोर्ट  नहीं मिली : विजय पांडे

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे का कहना है कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची अभी जारी नहीं की गई है। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट मिलने के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष दीपक सिंह का कहना है कि गुरुवार को संभागीय बैठक हुई है जिसमें प्रत्याशी चयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। शीघ्र ही अधिकृत सूची भी जारी कर दी जाएगी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।