Latest news

Bilaspur : पुराने प्रतिद्वंद्वी सीमा और मधुबाला ने ठोकी ताल, पार्षद के लिए 40 तो मेयर बनने पांच ने लिया आवेदन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

00 बिलासपुर नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज पर कांग्रेस और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची आने की प्रतीक्षा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम चुनाव में नामांकन प्रक्रिया तेजी पकड़ रही है। दूसरे दिन वार्ड क्रमांक 21 से दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें पुराने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से सीमा धृतेश और भाजपा से मधुबाला टंडन शामिल हैं। हालांकि अभी कांग्रेस और भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है।

28 जनवरी तक नामांकन जमा किए जा सकते हैं। अभी तक पार्षद पद के लिए 40 लोगों ने राशि जमा कर निर्देशन पत्र लिए हैं। महापौर पद के लिए अब तक 5 प्रत्याशी आवेदन ले चुके हैं, जिनमें रेवती यादव, राजकुमार निषाद, खगेश कुमार चंद्राकर, प्रमोद नायक, और श्याम कुमार कश्यप शामिल हैं।हालांकि, राजनीतिक दलों ने अभी आधिकारिक रूप से अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन पुराने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।

खबर में अपडेट जारी

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।