Latest news

आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल में 62 कराते खिलाड़ियों का हुआ बेल्ट ग्रेडिंग

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read


बिलासपुर।आल इंडिया गोजू रयु कराते डू फेडरेशन के अध्यक्ष व मुख्य प्रशिक्षक हांसी एल. नागेश्वर राव 8वां ब्लैक बेल्ट होल्डर्स जापान के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ गोजू रयु कराते एसोसिएशन के तत्वावधान में आधारशिला विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में 62 कराते खिलाड़ियों ने एक दिवसीय कराते ग्रेडिंग और ट्रेनिंग में विभिन्न कलर बेल्ट के लिए हिस्सा लिए जिसमें छत्तीसगढ़ गोजू रयु कराते एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक सेन्सई विनय गढ़ेवाल के द्वारा बेल्ट परीक्षा लिया गया बिलासपुर जिले के कराते खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने कड़ी मेहनत के प्रशिक्षण के बदौलत कलर बेल्ट प्राप्त किया सेन्सई विनय गढ़ेवाल ने बताया कि गोजू रयु कराते में वाईट बेल्ट के उपरांत हर तीन से चार महीने के बाद कराते खिलाड़ियों का बेल्ट परीक्षा लिया जाता है जिससे उनके खेल में रूचि लगी रहें साथ ही यह कराते खेल का मुख्य हिस्सा भी है इसके बाद ही तीन से चार वर्षों बाद हम ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर सकते हैं इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती जीआर मधुलिका मौजूद रहीं उन्होंने कहा कि यह आयोजन सराहनीय है बच्चों को कराते खेल में रूचि है और सभी बच्चे पुरे उत्साह के साथ हिस्सा लेते हैं सेन्सई विनय गढ़ेवाल ने बताया कि इसमें हिस्सा लेकर कलर बेल्ट व सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में 4थीं क्यू ब्राउन बेल्ट में रुचि देवांगन, आराध्या तिवारी, त्रिशा हलदार, पियुष यादव, डेविड साहू प्राप्त किए उसी प्रकार 5वीं क्यू पर्पल बेल्ट में आयुषी साहू, आराध्या जनस्वामी, विराज सोरठे, रितु हजारा, रेनू पटेल, भार्गवी साहू, येन्वी सिंह ठाकुर प्राप्त किए उसी प्रकार 6वीं क्यू ब्ल्यू बेल्ट में ओमेश डोंगरे, वेदांत साहू, मोहम्मद ओवन खान, धान्या मिश्रा, सेजल सूर्यवंशी, सौम्या विश्वकर्मा, दिव्यांशु खांडे, नोमान खान, वंश बंजारे प्राप्त किए उसी प्रकार 7वीं क्यू ग्रीन बेल्ट में हर्षित सिंह चंदेल, तुरन्यु नेताम, एन. सत्य साई सुंदर, प्रत्यूषा कुजूर, शिवारिया सिंह, अथर्व शर्मा, कृतिका अग्रवाल, महिमा सेवते प्राप्त किए उसी प्रकार 8वीं क्यू आरेंज बेल्ट में चिरायु नेताम, गौरांक बंजारे, अक्षत अग्रवाल, प्रज्ञान साहू, अम्बे पटेल, प्रवास्थी यादव, ओमकर साहू, अदिति सायशेरा, गरिमा सोनवानी, साधना पटेल, कुशल टेकम प्राप्त किए उसी प्रकार 9वीं क्यूं यलो बेल्ट में आकार्शिका शुक्ला, जयश्री साहू, नेहल साहू, हेमप्रभा कैवर्त, नव्या साहू, आराध्या अग्निहोत्री, एरिक मिरिल, स्वस्तिका यादव, सक्षम साहू, युगांत साहू, भास्कर दीप सोनी, अंश नोनिया, अभिनव कुमार, अनुराग कुमार, उत्कर्ष राज, अंकित कुमार, विशेष कुमार सिंह, देव्यांश शर्मा, निश्चय लस्कर, आरव तिवारी, नीरजा मिंज, सूर्यप्रताप साहू रहे इसके लिए आधारशीला विद्या मंदिर सैनिक स्कूल के चेयरमैन डॉ अजय श्रीवास्तव व प्रिंसिपल श्रीमती जी आर मधुलिका, डायरेक्टर एसके जनास्वामी व एवीएम न्यू सैनिक स्कूल के मुख्य खेल प्रभारी उत्तम साहू ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिए।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।