








पंडरिया, 26 अक्टूबर 2026
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के युवा जननेता एवं पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि श्री अर्जुन तिवारी का सतत जनसंपर्क अभियान अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। आज का दिन भी इसी का गवाह बना, जब सुबह से देर शाम तक श्री तिवारी एक के बाद एक गांव में पहुंचे और हर गांव में जनता ने उनका फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया। एवं विभिन्न ग्रामों में दौरा कर जनता से आत्मीय मुलाकात की
सुख-दुख के साथी हैं अर्जुन तिवारी –
दौरा एवं जनसंपर्क अभियान की शुरुआत ग्राम डोंगरिया कला से हुई, जहाँ स्व. दाऊ अनिल चंद्रवंशी जी के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। परिवार ने कहा कि अर्जुन तिवारी ही एक ऐसे नेता हैं जो हर सुख-दुख में बिना बुलाए पहुँच जाते हैं।
वहीं ग्राम घोघरा कला में श्री ओम प्रकाश पटेल जी के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में जब अर्जुन तिवारी पहुंचे तो पूरे मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने नवजात को गोद में लेकर आशीर्वाद दिया।
ग्राम खैरझीटी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सालिक जायसवाल एवं श्री गौतम जायसवाल जी से उनकी सौजन्य मुलाकात को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने अर्जुन तिवारी को अपना आशीर्वाद देकर पंडरिया में कांग्रेस की मजबूती का संकल्प दोहराया।
किसान और अधिवक्ता परिवारों के बीच –
ग्राम पाढ़ी में किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रकाश पटेल जी के पूज्य पिताजी के निधन की खबर सुनते ही अर्जुन तिवारी उनके घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। इसी तरह ग्राम महली में अपने बाल सखा नेतराम साहू जी की माताजी के निधन पर पहुंचकर उन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर परिवार का दुख बांटा।
इसके बाद अधिवक्ता श्री अवनीश कश्यप जी के परिवार से भेंट और ग्राम में श्री बाबूराम चंद्राकर जी के निवास पर आयोजित छठी एवं नामकरण समारोह में शामिल होकर उन्होंने सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
जनता की आवाज – अर्जुन ही विकल्प –
जिस गांव में भी अर्जुन तिवारी पहुंच रहे हैं, वहाँ बुजुर्ग, युवा और माताएं खुद आकर कह रही हैं कि “पंडरिया को ऐसा ही बेटा चाहिए जो 12 महीने, 365 दिन जनता के बीच रहे।”
अपने दौरे के अंत में अर्जुन तिवारी ने कहा – “मैं चुनाव के लिए नहीं, संबंधों के लिए राजनीति करता हूँ। पंडरिया मेरा परिवार है। मेरे परिवार ने अगर मुझे आशीर्वाद दे दिया तो दुनिया की कोई ताकत मुझे हरा नहीं सकती। मैं भाजपा-कांग्रेस नहीं, पंडरिया के विकास के लिए लड़ रहा हूँ।” एवं आगे श्री तिवारी ने कहा कि “पंडरिया मेरा परिवार है, परिवार के सुख- दुःख में शामिल होना मेरा पहला कर्तव्य है। राजनीति बाद में, रिश्ता पहले।”
उनके इस सघन दौरे से एक बात साफ हो गई है कि पंडरिया में अब हवा बदल चुकी है और अर्जुन तिवारी पंडरिया की पहली पसंद बन चुके हैं।
उनके साथ इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता, सरपंच, जनपद सदस्य और आम नागरिक पार्टी के विभिन्न आनुषंगिक संगठन सहित तमाम विंग के पदाधिकारी एवं पार्टी के कार्यकर्ता एवं देवतुल्य जनता मौजूद रहे।
