ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ बेन के नेतृत्व में किया गया हिप्स रिप्लेसमेंट ऑपरेशन

Bilaspur। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल सिम्स में बेसहारा मरीज का हिप ( कूल्हे) ट्रांसप्लांट किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर को अज्ञात व्यक्ति को सिम्स चिकित्सालय में लावारिस अवस्था में भर्ती करवाया गया, चिकित्सकीय निरीक्षण में पता चला कि उक्त व्यक्ति की कूल्हे की हड्डी टूट गई है। व्यक्ति ने अपना नाम नवल प्रसाद नायक 55 वर्षी बताया, मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्थि विभाग में तत्काल इलाज शुरू किया गया। मरीज के साथ कोई भी परीजन व दस्तावेज न होने की जानकारी होने पर हड्डी रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर व यूनिट इंचार्ज डॉक्टर तरुण सिंह ने यह जानकारी सिम्स चिकित्सालय के अधिष्ठाता डॉक्टर रमणॆश मूर्ति एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर लखन सिंह विभागअध्यक्ष डॉ ए आर बेन को दी, जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुएअधिष्ठाता एवं चिकित्सा अधीक्षक ने ब्लड एवं इंप्लांट की सुविधा निशुल्क में देने के आदेश किया, इसके पश्चात डॉक्टर तरुण सिंह एवं टीम ने डॉक्टर ए आर बेन के मार्गदर्शन में मरीज का सफल ऑपरेशन किया टीम में डॉक्टर तरुण सिंह डॉक्टर सोमेश ,एवं डॉक्टर सागर, नर्सिंग स्टाफ योगेश्वरी और सुधा के सहयोग से दो घंटे मे सफल आपरेशन कर मरीज को अपने पैरों सेधीरे धीरे चलने के लायक किया और मैरिज स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी दी गई



