Latest news

Bilaspur: भाजपा के गढ़ में मजबूत दावेदारों की तलाश में जुटे कांग्रेस पर्यवेक्षक

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read


00 योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ पार्षद रविंद्र सिंह और संध्या तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू  के नेतृत्व में प्रत्याशी चयन के  लिए की बैठकें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर मेंभाजपा के गढ़ माने जाने वाले सरकंडा क्षेत्र में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी अपनी रणनीति को मजबूत बनाने में जुटी हुई है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य और वर्तमान कांग्रेस पर्यवेक्षक रविंद्र सिंह एवं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष संध्या तिवारी की अगुवाई में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू के साथ मिलकर लगातार बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों का उद्देश्य मजबूत और जीतने वाले प्रत्याशियों का चयन करना है।

प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, वार्ड के  नागरिकों, और स्थानीय कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है। पर्यवेक्षक सरकंडा क्षेत्र के दर्जन से अधिक वार्डों का दौरा कर कांग्रेस की स्थिति का आकलन कर रहे हैं। उनकी प्राथमिकता है कि भाजपा के गढ़ में कांग्रेस को मजबूत दावेदार मिले, जो पार्टी की जीत सुनिश्चित कर सके।

बैठकों के दौरान कांग्रेस पर्यवेक्षक वार्ड स्तर पर स्थानीय मुद्दों और मतदाताओं की भावनाओं को समझने पर भी जोर दे रहे हैं। बैठकें न केवल प्रत्याशियों की पहचान के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच संवाद स्थापित करने का माध्यम भी बन रही हैं।

इस पहल के तहत पर्यवेक्षक रविंद्र सिंह और संध्या तिवारी ने क्षेत्र के नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर जीतने वाले प्रत्याशियों की पैनल तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी की रणनीति है कि वार्डों में स्थानीय स्तर पर सक्रिय और लोकप्रिय चेहरों को प्राथमिकता दी जाए।

भाजपा के प्रभाव वाले इस क्षेत्र में कांग्रेस के लिए यह चुनौतीपूर्ण चुनावी अभियान है। हालांकि, पर्यवेक्षकों की मेहनत और मजबूत रणनीति से पार्टी को उम्मीद है कि सरकंडा के कई वार्डों में उसकी स्थिति को बेहतर किया जा सकेगा।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।