Latest news

छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग 2025 फरवरी में,  60 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने ट्रायल में लिया हिस्सा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग 2025 महिला वर्ग 8 वे संस्करण के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल अंतिम दिवस कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर मे ट्रायल लिया गया जिसमे 60 से अधिक खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल मे भाग लिया इस संबंध मे जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग चैयरमेन हेमंत यादव ने बताया की छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग 8 वे संस्करण महिला वर्ग का आयोजन फ़रवरी 2025 मे आयोजित किया जायेगा इस प्रतियोगिता मे महिला खिलाड़ियों का 8 टीम चयन ट्रायल के आधार पर बनाया जायेगा जिसमे पुरे छत्तीसगढ़ के सभी जिले के महिला खिलाडी को शामिल किया जायेगा छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग को कराने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों मे छिपी हुई महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को एक नया मंच प्रदान करना है ताकि खिलाडी अपने गांव शहर जिले के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर कर सके चयन ट्रायल के अंतिम दिवस को बस्तर संभाग के कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर,व सुकमा जिले की महिला कबड्डी खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर मे लिया गया चयन ट्रायल के दौरान बालक क्रीड़ा परिसर कांकेर कोच कमल यदु सहायक कोच दिनेश क़वाची, नरहपुर कोच जेतिम मोतिम,महेन्द्र पटेल, राकेश देवागन, दुर्गेश साहू आदि की उपस्थिति मे ट्रायल संपन्न हुआ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।