Latest news

क्रिकेट : सकरी, उसलापुर क्वार्टर फाइनल में

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर।राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन कोटा द्वारा मिनी स्टेडियम सम्बलपुरी सकरी बिलासपुर मे आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता मे सकरी, हाफा और उसलापुर की टीम अपने अपने मैच जीतकर प्री क्वाटर फाइनल मे प्रवेश किया है इस संबंध मे जानकारी देते हुवे राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन कोटा चैयरमेन जीवन मिश्रा ने बताया की खेलो को बढ़ावा देने के समस्त ग्रामवासी सम्बलपुरी सकरी की सहयोग से टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्टेडियम सम्बलपुरी मे किया जा रहा है लेवल 1 ग्रास मैदान का निर्माण राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन कोटा द्वारा किया गया है जिसमे बिलासपुर जिले के खिलाडी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे है दूसरे राउंड का पहला मैच पहला मैच हांफा विरुद्ध बिनदासर के बीच हुआ बिंदासर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 61 रन बनाए जिसे हांफा ने आखिरी ओवर में 5 विकेट खोकर 62 रन बनाकर जीत लिया मैच के मैन ऑफ द मैच हांफा के गेंदबाज रज्जू रहे जिन्होंने 4 विकेट लिए
दूसरा मैच सकरी विरुद्ध खमतराई के मध्य खेला गया जो बहुत ही रोमांचक मैच हुआ खमतराई ने पहले बैटिंग करते हुए 8 ओवर में 78 रन बनाये जिसे चेज करते हुए 8 वे ओवर में सकरी ने जीत हासिल की इस मैच के मेन ऑफ़ द मैच शुब्बू रहे जिन्होंने आखिरी ओवर में 20 रन बनाकर जीत दिलाई
और तीसरा मुकाबला उसलापुर विरुद्ध मंगला के बीच खेला गया जिसमें मंगला ने 8 ओवर में 5 विकेट पर 77 रन बनाये 78 रन के लक्ष्य को उसलापुर 6 ओवर में ही 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया इस मैच के इस मैच के मेन ऑफ़ द मैच पंकज रहे जिन्होंने 15 गेंदों में 42 रनों की शानदार पारी खेली मेन ऑफ़ द मैच का मैडल राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन कोटा चैयरमेन जीवन मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया मैच के अंपायर दुर्गा गुरूजी, अरमान व अमित कौशिक थे इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन सचिव रूप सिंह नेटी, ओमकार जायसवाल, जीतेन्द्र मिश्रा, सनत श्रीवास, शंकर पोरतें, छोटा यादव आदि लोग का विशेष सहयोग मिल रहा है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।