Latest news

छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग ट्रायल : पेंड्रा व भिलाई मे महिला खिलाड़ियों ने कौशल का किया प्रदर्शन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग 2025 महिला वर्ग 8 वे संस्करण के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल खेलो इंडिया सेंटर पेंड्रा मे 50 से अधिक व भिलाई स्टील प्लांट भिलाई मे 100 से अधिक खिलाड़ियों ने टीम मे जगह बनाने चयन ट्रायल मे हिस्सा लिया इस संबंध मे जानकारी देते हुवे छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग चैयरमेन हेमंत यादव ने बताया की छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग 8 वे संस्करण महिला वर्ग का आयोजन फ़रवरी 2025 मे आयोजित किया जायेगा इस प्रतियोगिता मे महिला खिलाड़ियों का 8 टीम चयन ट्रायल के आधार पर बनाया जायेगा जिसमे पुरे छत्तीसगढ़ के सभी जिले के महिला खिलाडी को शामिल किया जायेगा छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग को कराने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों मे छिपी हुवी महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा को एक नया मंच प्रदान करना है ताकि खिलाडी अपने गांव शहर जिले के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर कर सके शनिवार को जी पी एम जिला, कोरिया, सरगुजा, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी,जिले के महिला कबड्डी खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल खेलो इंडिया सेंटर पेंड्रा इंडोर हॉल मे आयोजित किया गया था जिसमे लगभग 50 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया चयन ट्रायल प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी कोच कौशल कश्यप, मुकेश कश्यप, महेन्द्र पटेल, राकेश देवागन, एम सी बी कोच रूप सिंह, सुमन खुराना उपस्थित थे उसी प्रकार रविवार को दुर्ग जिला, राजनांदगांव, मानपुर मोहला, कवर्धा, रायपुर,बालोद व खैरागढ़ जिले के महिला खिलाड़ियों के चयन ट्रायल भिलाई स्टील प्लांट मे आयोजित किया गया था जिसमे 100 से अधिक खिलाड़ियों ने अपने खेल स्कील कौशल का प्रदर्शन किया ट्रायल के दौरान एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल, व्यायाम शिक्षक रामकुमार टंडन, भिलाई स्टील प्लांट कबड्डी कोच विकास, राहुल, नरेन्द्र साव, बिजेंद्र पटेल, विमला चंदेल, मधु यादव व प्रियंका आदि की उपस्थिति मे ट्रायल संपन्न हुआ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।