Latest news

होटल हैवेंस पार्क में जुआ का पर्दाफाश: पूर्व मंत्री,भाजपा विधायक के करीबी समेत 10 आरोपी पकड़े गए

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

00 आरोपियों को छोड़ने पुलिस पर था बड़ा दबाव

00 ₹200000 और ताश की गाड़ी समेत अन्य समान जब्त

बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपु जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन और थाना तारबहार पुलिस ने एक संगठित जुआ रैकेट का पर्दाफाश किया। होटल हैवेंस पार्क के रूम नंबर 202 में कट पत्ती नामक जुआ खेला जा रहा था। यह रूम बर्थडे पार्टी के नाम पर बुक किया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया और ₹2 लाख की नकदी और ताश की गड्डी जब्त की। आईपीओ में पूर्व मंत्री,भाजपा के वर्तमान विधायक के करीबी समेत अन्य रसूखदार शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टे के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 28 दिसंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि होटल हैवेंस पार्क के रूम नंबर 202 में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सिविल लाइन और तारबाहर थाने की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

पुलिस ने रात्रि 2:10 बजे छापा मारा और मौके पर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने नकदी की हार-जीत के लिए कट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।

जब्त सामग्री:

1. नकदी: ₹2,00,000

2. ताश की गड्डी: 52 पत्तों की एक गड्डी

आरोपियों की प्रोफाइल:

1. रसीद बक्स (उम्र 54)

पता: ओम नगर, जरहाभाठा

पारिवारिक पृष्ठभूमि: रसीद बक्स का परिवार स्थानीय व्यापार से जुड़ा है।

भाजपा से संबंध: रसीद के स्थानीय भाजपा नेताओं से करीबी संबंध हैं। वे कई बार पार्टी के कार्यक्रमों में देखे गए हैं। इससे पहले भी कांग्रेस नेताओं के करीबी माने जाते थे।

2. शाहिल मौर्य (उम्र 29)

पता: मौर्या बाड़ी, शनिचरी

पेशेवर पृष्ठभूमि: शाहिल रियल एस्टेट में काम करता है।

भाजपा से संबंध: शाहिल मौर्य ने 2023 में भाजपा के एक युवा विंग में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

3. ऋषभ शर्मा (उम्र 35)

पता: रामाग्रीन सिटी, सरकंडा

पेशेवर पृष्ठभूमि: ऋषभ एक स्थानीय व्यापारी हैं।

भाजपा से संबंध: ऋषभ शर्मा का नाम भाजपा के कुछ कार्यक्रमों में प्रायोजक के रूप में सामने आया है।

4. सुमित पंजवानी (उम्र 24)

पता: कपिल नगर, सरकंडा

पारिवारिक पृष्ठभूमि: सुमित का परिवार बिलासपुर में एक प्रतिष्ठित व्यवसाय चलाता है।

भाजपा से संबंध: सुमित के भाजपा के युवा नेता मनीष से करीबी संबंध हैं।

5. मनीष पंजवानी (उम्र 29)

पता: धान मंडी, तोरवा

पेशेवर पृष्ठभूमि: मनीष पंजवानी ने बर्थडे पार्टी के नाम पर होटल बुक किया था।

भाजपा से संबंध: मनीष के पिता भाजपा के पुराने सदस्य रह चुके हैं।

6. विशाल अंचनतानी (उम्र 26)

पता: डोमिनोज के सामने, सरकंडा

पेशेवर पृष्ठभूमि: विशाल का नाम कई अवैध गतिविधियों में पहले भी आया है।

भाजपा से संबंध: विशाल को भाजपा के कुछ नेताओं के साथ सार्वजनिक आयोजनों में देखा गया है।

8. अभिनव तिवारी (उम्र 40)

पता: नेहरूनगर

पेशेवर पृष्ठभूमि: अभिनव एक स्थानीय व्यापारी हैं।

होटल मालिक एवं मैनेजर:

9. आकाश जीवनानी (उम्र 36)

पेशा: होटल हैवेंस पार्क के मालिक

10. मुकेश कुमार निषाद (उम्र 26)

पेशा: होटल हैवेंस पार्क का मैनेजर

पुलिस की कार्रवाई:

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 3(2) 4 और संगठित अपराध की धारा 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

भाजपा नेताओं से जुड़े तार:

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि कई आरोपियों के स्थानीय भाजपा नेताओं से करीबी संबंध हैं। हालांकि, भाजपा के जिला अध्यक्ष ने इस मामले से पार्टी का कोई संबंध होने से इनकार किया है।

पुलिस अधीक्षक की सख्ती

इस कार्रवाई से बिलासपुर पुलिस ने यह संदेश दिया है कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह ने कहा, “हम जिले में जुआ और सट्टा के अपराधों पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। इसमें चाहे कोई भी शामिल हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

यह कार्रवाई बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।