निकाय चुनाव अभी साढ़े तीन साल दूर, विधानसभा में भी ढाई साल बाकी… फिर भी बिलासपुर में संगठनात्मक संतुलन पर फोकस, अलग-अलग नेताओं के समर्थकों को मिली जिम्मेदारी
बिलासपुर। विधानसभा चुनाव में अभी करीब ढाई साल और नगरीय निकाय चुनाव में साढ़े तीन साल से अधिक का समय बाकी है। ऐसे राजनीतिक दौर में, जब चुनावी गतिविधियां अभी दूर दिखाई देती हैं, राज्य सरकार ने बिलासपुर संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) नियुक्त कर संगठन के भीतर नए राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा शुरू कर दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश में बिलासपुर संभाग के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए नामांकित पार्षद घोषित किए गए हैं।
बिलासपुर जिले की राजनीति पर नजर डालें तो सूची केवल नामों का संग्रह नहीं बल्कि संगठन के विभिन्न हिस्सों को प्रतिनिधित्व देने वाली सूची के रूप में देखी जा रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नियुक्तियों में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह और विधायक सुशांत शुक्ला से जुड़े माने जाने वाले कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी जगह दी गई है। इससे संगठन के अलग-अलग राजनीतिक समूहों को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चा तेज है। हालांकि सरकार के आदेश में किसी भी नाम को किसी नेता के कोटे या सिफारिश से जोड़कर उल्लेख नहीं किया गया है।
बिलासपुर पर सबसे ज्यादा नजर
नगर निगम बिलासपुर में 11 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इनमें शेखर पाल, जुगल किशोर अग्रवाल, योगेश बोले, चंद्रप्रकाश मिश्रा, देवाशीष घोष (लाल्टू), विष्णु सोनी, अशोक ठाकुर, ज्ञानचंद कौशिक, रामू साहू, संतोष कुमार दुबे और भगवती साहू को जिम्मेदारी मिली है। राजनीतिक हलकों में इन नामों को लेकर अलग-अलग स्तर पर चर्चा चल रही है कि संगठन के कई सक्रिय चेहरों को इस सूची में स्थान मिला है।
केवल निगम नहीं, पूरे जिले में संतुलन
बिलासपुर जिले के तखतपुर, बोदरी, बिल्हा, रतनपुर, कोटा और मल्हार के एल्डरमैन चयन में भी विभिन्न क्षेत्रों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। इससे नगर निगम तक सीमित रहने के बजाय पूरे जिले में संगठनात्मक उपस्थिति को महत्व दिए जाने की चर्चा है।
संभागभर में एक साथ नियुक्तियां
सरकार ने बिलासपुर के साथ-साथ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर निकायों में भी एल्डरमैन नियुक्त किए हैं। नगर निगमों में अधिक संख्या में तथा नगर पालिका और नगर पंचायतों में नियमानुसार नामांकन किया गया है।
बिलासपुर जिले की सूची
नगर निगम बिलासपुर – शेखर पाल, जुगल किशोर अग्रवाल, योगेश बोले, चंद्रप्रकाश मिश्रा, देवाशीष घोष (लाल्टू), विष्णु सोनी, अशोक ठाकुर, ज्ञानचंद कौशिक, रामू साहू, संतोष कुमार दुबे, भगवती साहू।
तखतपुर नगर पालिका – आरती शिवहरे, लक्ष्मी पाण्डेय, सुनील देवांगन, किशन सचदेव, ज्ञान सिंह ठाकुर।
बोदरी नगर पालिका – बलदेव गिरि गोस्वामी, देवेंद्र कौशिक, सुनील मलघानी, ज्योति कुलदीप, घासीराम श्रीवास।
बिल्हा नगर पंचायत – अभय अग्रवाल, संदीप सलूजा, विश्वासा माणिकपुरी।
रतनपुर नगर पालिका – लोकेश्वर तिवारी, दिनेश प्रभाकर (सूर्यवंशी), विनोद जायसवाल, सुरेश सोनी, संतोष यादव (दल्लू)।
कोटा नगर पालिका – गंगिया बाई साहू, महेंद्र कुमार अग्रहरि, नंदलाल क्षत्री (नंदू)।
मल्हार नगर पंचायत – रामनारायण कश्यप, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, रवि कैवर्त।
पूरे संभाग में घोषित नाम
आदेश के अनुसार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए भी एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इनमें संबंधित निकायों के लिए जारी पूरी सूची को राज्य शासन ने आदेश का हिस्सा बनाया है और सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेंगी।
राज्य शासन द्वारा जारी यह आदेश 2 जुलाई 2026 से प्रभावी है तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने संबंधित नगर निकायों में नामांकित पार्षदों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला
गौरेला नगर पालिका – रामप्रकाश ठाकुर, बब्बू रोहणी, मथुरा प्रसाद सोनी, सुदामा चौधरी, ममता मार्को।
पेंड्रा नगर पालिका – भूधर सोनी, अरुण तिवारी, दुर्गा कोल, डॉ. प्रवीण कुमार राय, रामबहादुर सिंह।
मरवाही नगर पंचायत – कैलाश सोनी, निर्मल चतुर्वेदी, प्रमोद गुप्ता।
मुंगेली जिला
मुंगेली नगर पालिका – डॉ. संजय वर्मा, डॉ. लेखू साहू, अमितेश आर्य, राजहंस तब्बोली, खेमराज मोहले।
सरगांव नगर पंचायत – पंकज वर्मा, गोपाल जुनेजा, राजकुमार साहू।
लोरमी नगर पालिका – अमिताभ तिवारी, अशोक साहू, विनोद सिंह राजपूत, नितेश (मिंटू) अग्रवाल, दुष्यंत क्षत्री।
बरेला नगर पंचायत – राकेश बैस, दीपक अग्रवाल, विजय पात्रे।
जरहागांव नगर पंचायत – सतीश मसीह, महावीर यादव, चंद्रकांत वैष्णव।
पथरिया नगर पंचायत – उमेश यादव, गंगाराम साहू, नरेंद्र गुप्ता।
रायगढ़ जिला
नगर निगम रायगढ़ – ज्ञानेश्वर गौतम, मनोज शर्मा, मनीष गांधी, प्रदीप श्रींगी, सुनील थवाईत, संजय जगवानी, शशिकांत शर्मा, पद्मकुमार।
खरसिया नगर पालिका – सरिता सहिस, शशिभूषण राठौर, रतन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राकेश धृतलहरे।
धर्मजयगढ़ नगर पंचायत – अनिल पाण्डेय, नीरज अग्रवाल, संतोष कुमार सारथी।
घरघोड़ा नगर पंचायत – विजय सिन्हा, डोलेप्रसाद पटेल, कुंतिला उरांव।
लैलूंगा नगर पंचायत – रमेश पटनायक, दिनेश यादव, नरेश नायक।
किरोड़ीमल नगर पंचायत – वाल्मीकि चौहान, राजकिशोर सिंह ठाकुर, अजय कुमार अग्रवाल।
पुसौर नगर पंचायत – त्रिनाथ गुप्ता, अभिमन्यु साहू, विकास कुमार होता।
कोरबा जिला
नगर निगम कोरबा – ईश्वर साहू, दीपक यादव, शिवबालक सिंह तोमर, रितेश साहू, सतीश सिंह ठाकुर, रविशंकर शुक्ला, वैशाली रूपारखी, अमीलाल चौहान, नवदीप नंदा, मंदाकिनी त्रिपाठी, मनोज अग्रवाल।
दीपका नगर पालिका – मनोज दुबे, पवन अग्रवाल, सुभद्रा यादव, आनंद चौकसे, अश्विनी मिश्रा।
कटघोरा नगर पालिका – धन्नू प्रसाद दुबे, मनोज नायडू, देव दुबे, बजरंग पटेल, अर्चना अग्रवाल।
बाकीमोंगरा नगर पालिका – राखी अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, देव यादव, निराकार नाहक।
पाली नगर पंचायत – रामविलास जायसवाल, हरीश चावड़ा, रामनारायण पटेल।
छुरीकला नगर पंचायत – राकेश प्रताप सिंह, गायत्री श्रीवास्तव, राजेश्वरी साहू।
जांजगीर-चांपा जिला
जांजगीर-नैला नगर पालिका – कार्तिकराम सूर्यवंशी, उर्मिला निर्मलकर, विवेका गोपाल, रितेश कुमार राठौर, रितेश अग्रवाल।
चांपा नगर पालिका – श्वेता श्रीवास, पवन पाठक, गौतम यादव, महाराजा सीताराम गुहा, सुधीर गर्ग।
अकलतरा नगर पालिका – भारती देवांगन, प्रशांत सिंह बैस, श्यामा चरण चौधरी, शिव अहिरवार, संतोष दुबे।
बलौदा नगर पंचायत – शिवाजी अग्रवाल, अभिषेक सिंह, अमृतलाल देवांगन।
खरौद नगर पंचायत – चंद्रवती सोनी, गोपाल आदित्य, पुष्पा देवी तिवारी।
शिवरीनारायण नगर पंचायत – संदीप यादव, महेश केशरवानी, आयुष केड़िया।
नवागढ़ नगर पंचायत – हेतराम कश्यप, प्रेमलाल धीवर, पुनीराम साहू।
राहौद नगर पंचायत – ममता सिंह ठाकुर, प्रवेश कुमार अग्रवाल, धीरेंद्रनाथ योगी।
पामगढ़ नगर पंचायत – अमित टंडन, तविंदर पाल सिंह गांधी, मुकेश कश्यप।
नरियरा नगर पंचायत – कमलकांत साहू, धीरेंद्र कुमार निर्मलकर, मनोज कुमार बंजारे।
सारागांव नगर पंचायत – प्रदीप यादव, केशव करियारे, धर्मेंद्र राठौर।
सक्ती जिला
सक्ती नगर पालिका – सुषमा कसेर, दीपक गुप्ता, दादू कवट, सुशीला गबेल, सुमित शर्मा।
डभरा नगर पंचायत – शैलेन्द्र बंजारे, पूरन सिंह सरल, सरिता पटेल।
जैजैपुर नगर पंचायत – सचिन सिंह, महेश धीवर, भूपेंद्र साहू।
नया बाराद्वार नगर पंचायत – अनामिका तिवारी, अरुण शर्मा, रविंद्र खांडे।
चंद्रपुर नगर पंचायत – कविता पुरोहित, गौरीशंकर गुप्ता, गिरजा शंकर यादव।
अड़भार नगर पंचायत – बसंत धीरज, नितिन शुक्ला, गजेंद्र राठौर।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला
सरिया नगर पंचायत – सुनील मेहर, धजाराम प्रधान, दिलीप साहू।
बरमकेला नगर पंचायत – परमानंद चौहान, डॉ. रामकुमार नायक, प्रकाश बैरागी।
भटगांव नगर पंचायत – रविंद्र सिंह बनाफर, तुलसीराम आदित्य, रामकृपाल पटेल।
राज्य शासन के आदेश के अनुसार यह मनोनयन तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी किया गया है।



