







राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और सीए डे पर बिलासपुर में दो सम्मान समारोह; चिकित्सकों को बताया मानवता का रक्षक, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को अर्थव्यवस्था की रीढ़
बिलासपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिलासपुर इकाई ने समाज और देश निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले दो प्रमुख पेशेवर वर्गों—चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स—का सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में कैट पदाधिकारियों ने डॉक्टरों और सीए से उनके कार्यस्थलों पर मुलाकात कर शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट किए। इस दौरान स्वास्थ्य सेवा से लेकर आर्थिक विकास तक दोनों वर्गों की भूमिका को रेखांकित किया गया।
डॉक्टर्स डे: कोरोना योद्धाओं और स्वास्थ्य प्रहरियों को किया सम्मानित
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा ने शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों से उनके क्लिनिक और अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की।
इस दौरान आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रमोद जायसवाल, डॉ. श्रीकांत गिरी, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. अविजित रॉयजादा, डॉ. आरिफ असलम, डॉ. मेघा तिवारी और डॉ. आशुतोष तिवारी का सम्मान किया गया।
जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कहा कि डॉक्टर समाज के वास्तविक रक्षक हैं, जो हर परिस्थिति में मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहते हैं। कोरोना महामारी से लेकर सामान्य परिस्थितियों तक चिकित्सकों का योगदान प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि कैट और व्यापारिक समाज हमेशा स्वास्थ्य प्रहरियों के प्रति सम्मान का भाव रखता है।
सम्मानित चिकित्सकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कैट का आभार व्यक्त किया।
सीए डे: वित्तीय अनुशासन और व्यापार के मजबूत स्तंभ बताए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स
राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर भी कैट बिलासपुर ने शहर के वरिष्ठ एवं युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी, राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, संजय मित्तल, संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर सीए एसोसिएशन के अध्यक्ष मंगलेश पांडेय, सीए सुरेंद्र अग्रवाल, सीए कपिल सचदेव, सीए मीनल डे सहित अन्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कैट पदाधिकारियों ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स केवल कर और लेखांकन विशेषज्ञ नहीं हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और व्यापारिक व्यवस्था के मजबूत स्तंभ हैं। जीएसटी, आयकर नियोजन, वित्तीय अनुशासन और व्यापार विस्तार जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान व्यापारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि सीए व्यापारियों के सबसे भरोसेमंद वित्तीय मार्गदर्शक हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका लगातार बढ़ रही है।
सम्मानित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने कहा कि व्यापारी और सीए एक-दूसरे के पूरक हैं। व्यापार की मजबूती ही देश की आर्थिक प्रगति का आधार है और सीए समुदाय व्यापारियों को हर संभव तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग देता रहेगा।

Editor | News Dawn Chhattisgarh
📱 Mob: +91 99930 77736
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🎥 एमडी अयाज
Video Journalist
📱 Mob: +91 73897 50786
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
NEWS DAWN CHHATTISGARH
“सच के साथ… सबसे पहले”
प्रमुख रूप से मौजूद रहे
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: जितेंद्र गांधी
राष्ट्रीय सचिव: राजू सलूजा
जिला अध्यक्ष: हीरानंद जयसिंह
कोषाध्यक्ष: आशीष अग्रवाल
कार्यकारी अध्यक्ष: दिलीप खंडेलवाल
संजय मित्तल
संगठन महामंत्री: परमजीत उबेजा
कैट बिलासपुर के अन्य पदाधिकारी



