Latest news

छत्तीसगढ़ बालक एवं बालिका दोनों टीमों ने फाइनल में बनाई जगह

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर। 31वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बेसबॉल चैंपियनशिप में KIIT यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ओड़िशा में 24 से 29 तक अयोजित हो रही है । छत्तीसगढ़ की बालक एवं बालिका टीम लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों में टीम के प्रदर्शन को लेकर उत्साह का माहौल है।

बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ टीम का सामना दिल्ली से हुआ। मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला रहा, जहां दोनों ही टीमें पूरे पांच इनिंग तक जीत के लिए संघर्ष करती रहीं। मैच के अंतिम क्षणों तक दर्शकों की नजरें मैदान पर टिकी रहीं। आखिरी इनिंग में छत्तीसगढ़ टीम के खिलाड़ियों ने शानदार संयम और बेहतरीन हिटिंग का प्रदर्शन करते हुए मैच को 07-06 से अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया। खिलाड़ियों की मजबूत फील्डिंग एवं सूझबूझ भरे खेल ने टीम को यादगार जीत दिलाई।

वहीं बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ टीम का सामना मेजबान ओडिशा से हुआ। मैच में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और शानदार बल्लेबाजी एवं मजबूत डिफेंस के दम पर ओडिशा टीम को दूसरे इनिंग में ही एकतरफा मुकाबले में 19-01 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। पूरे मैच में छत्तीसगढ़ टीम का दबदबा देखने को मिला।

बालक टीम में संजू, राहुल, चंद्रेश, हर्षवर्धन, दीपक, कमल, पंकज एवं अथर्व ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं बालिका वर्ग में कामिनी, रागिनी, सोनाली, खुशी, आयुषी, चांदनी, शालिनी एवं मूके , भूमि , खिलेश्वरी, कीर्ति ,प्रियांशु , हर्षिता , सुमन , चेताली ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पलक जायसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों के लिए विशेष प्री नेशनल कोचिंग कैंप आयोजित किया गया था, जिसमें खिलाड़ियों को बेसबॉल खेल की तकनीकी बारीकियों, फिटनेस, अनुशासन एवं मैच प्रैक्टिस का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि इसी प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ की दोनों टीमें अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल तक पहुंची हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास, टीम भावना और समर्पण के साथ खेलते हुए प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है तथा फाइनल मुकाबले में भी उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

महासचिव सुश्री मिताली घोष, उपाध्यक्ष डॉ. कैरोलाइन सत्तूर, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा मिश्रा एवं सदस्य मृत्युंजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ को बधाई देते हुए फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

छत्तीसगढ़ टीम के कोच एवं मैनेजर अख्तर खान, लखन लाल देवांगन, चेतना देवलिया, पायल साखरे एवं संदीप गाहिरे खिलाड़ियों का लगातार मार्गदर्शन कर रहे हैं!

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।