Latest news

मां डिंडेश्वरी के दरबार में पहुंचे रविंद्र सिंह, सपरिवार की पूजा-अर्चना

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

नवरात्रि पर क्षेत्र, नगर, जिले और प्रदेशवासियों की सुख-शांति व समृद्धि के लिए की प्रार्थना
बिलासपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने मल्हारगढ़ स्थित मां डिंडेश्वरी मंदिर में सपरिवार पहुंचकर माता के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान रविंद्र सिंह ने क्षेत्र, नगर, जिले और प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने नवरात्रि के इस पावन पर्व पर सभी के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता बनी रहने की प्रार्थना की।
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना का विशेष महत्व है। भक्तजन माता के दरबार में पहुंचकर परिवार और समाज के कल्याण की कामना करते हैं। इसी कड़ी में रविंद्र सिंह ने भी मां डिंडेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।