बिलासपुर।
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, ने कहा यह चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए सुखद परिणाम लेकर आया है पहले कांग्रेस की देश में तीन राज्यों में सरकार थी अब हम चार राज्यों में सरकार बनाने जा रहे हैं एवं तमिलनाडु में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बना सुनिश्चित हुआ है यह परिणाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह वर्धन रहेगा, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी मल्लिकार्जुन खड़गे सहित वरिष्ठ नेताओं को एवं कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को बधाइयां दिया है

