Latest news

भाजपा का विजय अभियान … बिलासपुर में जश्न का माहौल

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read

बिलासपुर।

असम विधानसभा चुनाव में कोकराझार लोकसभा क्षेत्र ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 9 में से 8 सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी दलों को जीत दिलाई है। इस बड़ी सफलता के केंद्र में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू रहे, जिनकी रणनीतिक कार्यशैली और जमीनी सक्रियता ने चुनावी समीकरणों को निर्णायक रूप से प्रभावित किया।
42 दिन का प्रवास, बूथ से लेकर रणनीति तक सीधा नियंत्रण
प्रवासी प्रभारी के रूप में तोखन साहू ने करीब दो महीने तक क्षेत्र में सघन प्रवास किया। लगातार 42 दिनों तक जमीनी स्तर पर डटे रहकर उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना, जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन और टीम निर्माण इस जीत की अहम कड़ी बनी।
प्रत्याशी चयन, बूथ मैनेजमेंट, जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार जैसे हर महत्वपूर्ण पहलू में उनकी सीधी भागीदारी रही। क्राइसिस मैनेजमेंट में त्वरित निर्णय क्षमता ने विपक्ष की रणनीतियों को प्रभावहीन किया।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सभाओं से बना माहौल
तोखन साहू के प्रवास क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की जनसभाओं ने चुनावी माहौल को और धार दी। इन सभाओं में व्यापक जनसहभागिता देखने को मिली।
विजेता सीटों का पूरा विवरण
कोकराझार लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विजयी सीटें इस प्रकार रहीं—
कोकराझार – सेवली मोहिलारी (BPF)
गोसाईगांव – सभाराम बसुमतारी (BPF)
बाउकुंगरी – रुपम चंद्र राय (BPF)
दोतमा – रवि राम नारजारी (BPF)
बिजनी – अरुप कुमार डे (BJP)
सिडली (चिरांग) – पानी राम बम्ह (BPF)
मानस – थानेश्वर बसुमतारी (BPF)
बक्सा – मानेश्वर बम्ह (BPF)
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह परिणाम मजबूत संगठन, नेतृत्व और जमीनी रणनीति का संयुक्त प्रभाव माना जा रहा है।
खट्टर-साहू ने मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर तंज चर्चा में
इस जीत के बाद वरिष्ठ नेता मनोहर लाल खट्टर और तोखन साहू ने साथ मिलकर जश्न मनाया। खट्टर द्वारा साझा की गई तस्वीर और उनका तंज— “झालमुड़ी का ‘झाल’ टीएमसी को बहुत जोर से लगा है”—सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा।
अमर अग्रवाल बोले— ‘मोदी की गारंटी पर मुहर’


बिलासपुर के नगर विधायक अमर अग्रवाल ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता ने एक बार फिर ‘मोदी की गारंटी’ पर विश्वास जताया है। उन्होंने असम में लगातार तीसरी जीत और पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त को बड़ा राजनीतिक बदलाव बताया।
बंगाल में ‘रसगुल्ला’ के साथ ‘झालमुड़ी’ का जश्न
अमर अग्रवाल ने कहा कि बंगाल की जनता ने ममता सरकार की नीतियों के खिलाफ मतदान किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब बंगाल में जीत की खुशी में रसगुल्ला के साथ झालमुड़ी भी बांटी जा रही है।
असम, पुडुचेरी और अन्य राज्यों पर भी प्रतिक्रिया
अमर अग्रवाल ने असम में मिली जीत को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की जीत बताया। वहीं पुडुचेरी में भाजपा की सफलता को बदलाव का संकेत कहा।
उन्होंने तमिलनाडु और केरल में विजयी दलों को भी बधाई दी।
बिलासपुर में जश्न: आतिशबाजी, मिष्ठान और ‘झालमुड़ी’ वितरण
भाजपा की जीत का जश्न छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी जोर-शोर से मनाया गया। रेलवे मंडल विद्या विनोबा नगर स्थित गायत्री मंदिर मुख्य मार्ग पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने आतिशबाजी की, मिष्ठान वितरण किया और विशेष रूप से ‘झालमुड़ी’ बनाकर बांटी।
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, व्यापारी, बंगाली समाज के लोग और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किशोर राय, मनीष अग्रवाल, वीरेंद्र केसरवानी, जुगल अग्रवाल, गणेश रजक, मनजीत गोस्वामी, रिंकू मित्र, नितिन बेरीवाल, मनोज अग्रवाल, सत्यजीत भौमिक, राम साहू, परेश श्रीवास्तव, सचिन राव, केदार खत्री, हरिन तिवारी, अमित राठी, कमलेश राजपूत, आलोक रंजन पांडे, सुब्रत बनर्जी, जीवन घोष, सीमा सेन गुप्ता, वरुण दास, संजय गायकवाड, राजेश अग्रवाल सहित अनेक लोग शामिल हुए।
मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय


मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इसे “असत्य पर सत्य की जीत” बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति को भी इसका प्रमुख आधार बताया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।