

नई दिल्ली ,बिलासपुर।69वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जो कि दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित है जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के बेसबॉल 14 एवं 17 वर्ष के बालक बालिका की टीम भाग ले रही हैछत्तीसगढ़ दल के प्रमुख प्रबंधक अख्तर खान बताया कि छत्तीसगढ़ अंडर 14,17 बेसबॉल बालक बालिका चारों टीम ने अपने-अपने पल में बिना मैच हारे पॉल टॉप करके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया 14 वर्ष बालक ने पंजाब को 6-2 से विद्या भारती को 6 -03 से हराया 14 वर्ष बालिका ने मणिपुर को 11-01, मध्य प्रदेश को 09-04 से हराया 17 वर्ष बालक ने जम्मू कश्मीर को 10-00 से सीबीएसई को 10-00 से आंध्र प्रदेश को 08-04 से हराया 17 वर्ष बालिका ने जम्मू कश्मीर को 11-01 आंध्र प्रदेश को 11-00 सीबीएसई को 10 -00 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।क्वार्टर फाइनल में कल 17 वर्ष बालक मध्य प्रदेश से 17 वर्ष बालिका पंजाब से 14 वर्ष बालक गुजरात से और 14 वर्ष बालिका जम्मू कश्मीर से मैच खेलेगीराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले प्रदेश की बेसबॉल दल का तीन दिवसीय कोचिंग कैंप बिलासपुर में छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में 11 से 13 अप्रैल तक लगाया गया था जिसमें खिलाड़ियों को फिजिकल फिटनेस मानसिक तौर से मैच खेलने के लिए तैयार किया गया था जिसके परिणाम स्वरूप खिलाड़ियों से यह आशा है कि वे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए पदक लाएंगे। टीम के कोच मैनेजर अख्तर खान, दिनेश वर्गीस, संदीप गाहिरे नेहा यादव,अंजलि खलको,आकृति श्रीवास्तव , ऋतु पटेल है खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश बेसबॉल संघ की अध्यक्ष डॉ पलक जायसवाल महासचिव श्री मिताली घोष प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कैरोलीन सत्तुर, मृत्युंजय शर्मा जिला क्रीड़ा अधिकारी कमलेश यादव, आकाश कश्यप,लखन देवांगन शिशिर निषाद एवं सभी व्यायाम शिक्षक ने शुभकामनाएं दी है



