

बिलासपुर। अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर परशुराम सेवादार समिति द्वारा अशोकनगर सरकंडा से निकाली गई भव्य शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी क्रम में रामसेतु के पास टीम त्रिलोक श्रीवास – धर्म जागृति मंच, छत्तीसगढ़ एवं सर्वसेन समाज छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा का विशेष रूप से स्वागत किया गया।
इस दौरान बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और श्रद्धालुओं के लिए लीची शरबत वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम में श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ पंडित राजेंद्र शुक्ला, जी. एल. राजकुमार श्रीवास, नवीन दुबे, मनीष भट्ट, प्रियंक शराफ, मंगल वाजपेई, विवेक पांडे, जीत सिंह, बिट्टू यादव, मणि शंकर शर्मा, विकास श्रीवास, अश्वनी श्रीवास, प्रकाश श्रीवास, गोलू खुर्सैल, श्रीमती शांति उपाध्याय, श्रीमती पिंकी बत्रा, सुश्री निरुपमा बाजपेई, नायडू भाई, अधिवक्ता सुरेश गौतम, अधिवक्ता कृष्णदत्त तिवारी, अजय गुप्ता, शुभम तिवारी, आयुष तिवारी, आभाष श्रीवास, निखिल श्रीवास, शुभम श्रीवास, सोनू श्रीवास, राजकुमार श्रीवास, आनंद श्रीवास, राहुल श्रीवास, रोशन श्रीवास, श्री मनोज शुक्ला, श्री राजेश बाजपेई, श्री पवन पांडे, श्री दिव्या प्रकाश दुबे, श्री केशव पांडे, अमन साहू, हरि वर्मा, संजय तिवारी, आयुष दुबे, आनंद दुबे, राहुल श्रीवास, अंकित यादव, राजू कश्यप, अनुराग शर्मा, अरविंद शर्मा, धर्मेंद्र सोनी, राजा वर्मा, लाल श्रीवास, ईश्वर श्रीवास, संतोष श्रीवास, सुमित श्रीवास, दीपक श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, नरेंद्र श्रीवास, आशीष श्रीवास, विनय श्रीवास, लोकेश श्रीवास सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
शोभायात्रा के स्वागत के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारों के साथ आयोजन में भागीदारी निभाई।

