Latest news

कुत्ते के विवाद पर खूनी संघर्ष, युवक पर चाकू से हमला

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के गवलीपारा में रविवार रात दो युवकों के बीच कुत्ते को लेकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही साथी पर चाकू से कई वार कर दिए। घटना में घायल युवक खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गवलीपारा निवासी चिंटू ने अपने साथी गोलू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें घायल युवक तड़पता हुआ दिखाई दे रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की। आरोपी चिंटू घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।


विवाद की वजह

  • कुत्ते को लेकर हुआ झगड़ा
  • मामूली कहासुनी ने लिया जानलेवा रूप

✦ प्रत्यक्षदर्शी बयान

  • आरोपी चिंटू ने गोलू पर चाकू से कई वार किए
  • घायल जमीन पर गिरते ही खून से लथपथ हो गया

✦ पुलिस कार्रवाई

  • कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
  • आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश
  • मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

✦ घायल की स्थिति

  • अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • हालत गंभीर बताई जा रही है

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।