Mohammed israil

बिलासपुर में चाकूबाजी की 51 वारदातें, आर्म्स एक्ट के तहत 235 केस दर्ज, सैकड़ों हथियार जब्त
बिलासपुर। जिले में धारदार हथियारों से वारदात करने वाले अपराधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आर्म्स एक्ट और बीएनएस की कड़ी धाराओं के तहत अब तक 235 केस दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई में पुलिस ने 166 नग चाकू, 32 तलवार, 48 अन्य धारदार हथियार और 04 कट्टा/रिवॉल्वर/पिस्टल जब्त कर आरोपियों को जेल भेजा है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, साल 2025 में अब तक 51 चाकूबाजी की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें अजमानतीय धाराओं में अपराध दर्ज कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी।
🔹 केस 1


तारबाहर थाना: शहडोल निवासी युवक पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
घटना 25 अगस्त की रात 2:20 बजे तितली चौक के पास हुई। तीन युवकों ने शहडोल निवासी समीर यादव से पैसों की मांग की। पैसे न देने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर 24 घंटे के भीतर ही दो संघर्षरत बालक और आरोपी अमन सारथी (20), निवासी चिंगराजपारा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी नशे के आदी हैं।
🔹 केस – 2
सरकंडा थाना: धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

25 अगस्त को अशोक नगर तालाब के पास साहिल यादव (18) धारदार चाकू लेकर लोगों को धमका रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी से हथियार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
🔹 केस – 3
सरकंडा थाना: फरार आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। बीट प्रभारी और पुलिस टीम ने पैदल पेट्रोलिंग के दौरान दबिश देकर कई फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- गिरफ्तारी वारंटी: अशोक कुमार गोड़, राजा वर्मा, नैना महानंद, सुनीता महानंद
- स्थायी वारंटी: कोमल विश्वकर्मा, कामिनी कश्यप, राजा वर्मा
सभी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।
आर्म्स एक्ट क्या है?
- अवैध हथियारों के कब्जे और उपयोग पर नियंत्रण हेतु बनाया गया कानून।
- तलवार, बटनदार चाकू, धारदार हथियार (फल की लंबाई 6 इंच और चौड़ाई 2 इंच से अधिक) इसमें शामिल।
- उल्लंघन करने वालों पर बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में सख्त कार्रवाई।
✦ बिलासपुर में पुलिस की बड़ी जब्ती
- 166 नग चाकू
- 32 नग तलवार
- 48 अन्य धारदार हथियार
- 04 कट्टा/रिवॉल्वर/पिस्टल
✦ 2025 का आंकड़ा
- 51 चाकूबाजी की वारदातें
- 235 आर्म्स एक्ट केस दर्ज
- सैकड़ों आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजे गए
✦ एसएसपी रजनेश सिंह की चेतावनी

- अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
- नशे की गिरफ्त में आने वाले युवाओं के लिए सख्त संदेश – “नशे और हथियारों का रास्ता सीधा जेल की सलाखों तक ले जाएगा।”



