Latest news

रक्षाबंधन पर गुंडागर्दी का खेल खत्म, सीपत पुलिस ने भुजाली लहराने वाले आरोपी को दबोचा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil


बस स्टैंड पर नशे में हथियार लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, मौके पर गिरफ्तार

बिलासपुर। रक्षाबंधन के दिन ग्राम जांजी में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे एक युवक की हरकतों पर सीपत पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए उसकी गुंडागर्दी पर विराम लगा दिया। आरोपी नशे की हालत में बस स्टैंड के पास लकड़ी के बेट लगे लोहे के भुजाली को लहराकर लोगों को डराने-धमकाने में जुटा था। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और हथियार बरामद कर लिया।


घटना का विवरण

9 अगस्त 2025 को मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जांजी बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति नशे में हथियार लहराकर लोगों को धमका रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद निरीक्षक गोपाल सतपथी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी गौरव वर्मा (26 वर्ष), निवासी ग्राम जांजी, थाना सीपत को पकड़ लिया। उसके हाथ से लकड़ी के बेट वाला लोहे का भुजाली बरामद किया गया।


कानूनी कार्रवाई

आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सहेत्तर कुर्रे, और प्रधान आरक्षक प्रफुल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।



खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।